लिंग के टोपे के पीछे क्रीम जैसा बदबूदार सफ़ेद मक्खन जैसा पदार्थ क्या होता है?

0
4210

Lund ya penis se cream jaisa padarth kya hota hai – लिंग की क्रीम क्या है?

लड़के या पुरुष लिंग या पेनिस से निकलने वाले सफेद पदार्थ जो की क्रीम, मक्खन या पनीर जैसा दिखाई देता है और यह सफेद पदार्थ लिंग की टोपी की चमड़ी के नीचे अक्सर इकट्ठा हो जाता है| लिंग की चमड़ी के नीचे सफेद पदार्थ में काफी बदबू होती है जिसके कारण अक्सर लड़के सोचते हैं कि उन्हें कोई बीमारी हो गई है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता टोपी के नीचे इकट्ठा होने वाला सफेद पदार्थ स्मैग्मा कहलाता है| स्मैग्मा मृत कोशिकाओं, त्वचा से उत्पन्न तेल, और दूसरे प्रकार के द्रव्य से बना होता है जो त्वचा द्वारा निकाले जाते हैं| यदि लिंग की साफ सफाई का ध्यान ना रखा जाए और समय-समय पर स्मैग्मा की सफाई ना की जाए तो ऐसे में आपको penis से जुड़े कई रोग जैसे लिंग में जलन, खुजली लिंग में इन्फेक्शन, लिंग की चमड़ी के नीचे लाल या सफेद दाने होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं|

loading...

ling par paneer makhaan jaisa badbudar padarth nikalna

क्या लड़कियों की योनी में भी स्मेगमा बनता है? योनी पर क्रीम जैसा पदार्थ बनना

लड़कों की तरह लड़कियों में भी योनि से सफेद रंग का क्रीम जैसा पदार्थ निकलता है जोकि दिखाई देने में क्रीम जैसा होता है| लड़कों की तरह लड़कियों को भी समय-समय पर अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखना वरना स्थिति बिगड़ भी सकती है और लड़कियों को योनि से संबंधित इंफेक्शन और दूसरे प्रकार के रोग हो सकते हैं|

स्मैग्मा की पहचान क्या होती है?

loading...

जैसा कि हमने पहले बताया की स्मैग्मा तेल और पुरानी मृत कोशिकाओं का बना होता है| लड़कों में स्मैग्मा लिंग के टोपे के ऊपर की चमड़ी के नीचे की तरफ इकट्ठा होता है और लड़कियों में स्मैग्मा योनि के होठों के बीच में इकट्ठा होता है\

See also  पेनिस या लिंग के बारे में जानकारी जो हर किसी को नहीं पाता होती

स्मैग्मा गाढ़ा पनीर या मक्खन जैसा पदार्थ होता है और इसमें से बुरी बदबू आती है जो कि एक नॉर्मल बात होती है| यदि आप अपनी साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं तो आप स्मैग्मा के कारण लिंग से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकते हैं|

क्या बार-बार स्मैग्मा बन्ना कोई बीमारी या रोग होता है?

जी नहीं, मैग्मा से बार-बार लिंग के पीछे जमा या इकट्ठा होना किसी रोग या बीमारी का लक्षण नहीं होता| लिंग की चमड़ी से नियमित रूप से स्मैग्मा का स्त्राव होता रहता है| लिंग से बदबू आने की समस्या उन लोगों के साथ होती है जो अपने लिंग या प्राइवेट पार्ट की साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते|

मैग्मा का स्त्राव इसलिए होता है कि आपकी लिंग या योनि को खुश्की और खुजली से बचाया जा सके जो कि आपके शरीर का नेचुरल रिस्पांस होता है| यदि आप बार-बार स्मैग्मा बनने से परेशान है तो इसका एक ही इलाज होता है कि नियमित रूप से अपने लिंग और योनि की साफ सफाई करते रहे|

स्मेगमा लिंग पर होने के नुकसान क्या हो सकते हैं?

पहले यह सोचा जाता था कि लिंग पर स्मैग्मा का बनना लिंग के कैंसर से संबंधित होता है लेकिन बाद में यह पाया गया कि स्मैग्मा का कैंसर से कोई लेना-देना नहीं होता| स्मैक में इकट्ठा होने से समस्या तभी आती है जब आप साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते ऐसे में आपको लिंग या योनि से संबंधित समस्याएं आ सकती है जैसे प्राइवेट पार्ट पर खुजली या इन्फेक्शन होना या लिंग या योनि पर सूजन की समस्या आ जाना|

See also  सुबह लिंग में तनाव क्यों आता है और मोर्निंग में लंड खड़ा ना हो तो क्या करें?

लिंग पर क्रीम जैसा पदार्थ यानि स्मेगमा रोकने के लिए इलाज और उपाय

लिंग पर स्मैग्मा का बनना या yoni से स्मैग्मा निकलना को रोका नहीं जा सकता क्योंकि यह प्रिय प्राकृतिक रूप से होती रहती है और बार-बार स्मैग्मा आपके प्राइवेट पार्ट पर इकट्ठा होता रहता है| मैग्मा की समस्या से मुक्ति पाने का इलाज यही होता है कि आप किसी अच्छे एंटीबैक्टीरियल साबुन और पानी से अपने लिंग या योनि की अच्छी तरह से सफाई करें| स्नानादि करते वक्त अपने लिंग को साफ करना ना भूले|

यदि आपने अपने लिंग की साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखा है और आपको smegma के कारण इन्फेक्शन की समस्या हो गई है तो आपको डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए|

एक बात याद रखें अपने प्राइवेट पार्ट को धोने के लिए आपको दिन में दो बार सादे पानी का इस्तेमाल करना होता है और हफ्ते में दो या तीन बार की साबुन का प्रयोग करना होता है और साबुन भी ऐसा होना चाहिए जिससे कि लिंग या योनि की कोमल त्वचा को नुकसान ना पहुंचे और आपको किसी प्रकार का इरिटेशन ना हो|

यदि यह करने के बाद भी आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो डॉक्टर से आपको मिलने से परहेज नहीं करना चाहिए|

सेहत और न्यूज़ की सही जानकारी के लिए आज ही हमारी नयी website देखिये

loading...

1 COMMENT

  1. Mera ling me mail padaarth Nikalta hai our iak hi bar sex karne se mera supari nichla bhag kat jata hai jo thik hone me 7days lagta hai our mera sex steyemna 2 minute ho gaya hai our pura body me pain dard our kamjori bahut jyada lagta hai agar koi nambar hai to phone kigieyega

    • लिंग को पानी से साफ़ रखा करी साथ ही सेक्स के समय अच्छे लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here