गुप्त रोग या सेक्स समस्या के लिए किस डॉक्टर से मिलना चाहिए?

गुप्त रोग या सेक्स समस्या होने पर किस डॉक्टर को दिखाना होता है?

अक्सर पुरुषों के लड़कों के साथ ऐसा होता है जब उनको किसी प्रकार का गुप्त रोग, योन रोग या सेक्स संबंधी कोई समस्या होती है तो पहले तो अधिकतर पुरुष अपनी समस्या को किसी से बताने या पूछने में शर्माते हैं यहां तक की लड़के या पुरुष डॉक्टर के पास जाने से भी कतराते हैं और जो लोग डॉक्टर के पास जाना चाहते हैं उन्हें यह नहीं पता होता की गुप्त रोग या सेक्स समस्या के लिए किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए या किस डॉक्टर से मिलना चाहिए? लेकिन आजकल लोग बहुत जागरूक हो गए हैं और अपनी समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर के पास जाने से परहेज नहीं करते इसीलिए हमने यह लेख उन लोगों के लिए बनाया है जो किसी गुप्त रोग या योन रोग से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि सेक्स प्रॉब्लम होने पर कौन से डॉक्टर को दिखाएं? तो चलिए जानते हैं अलग-अलग प्रकार के गुप्त रोग और सेक्स प्रॉब्लम होने पर आपको किस डॉक्टर से मिलना चाहिए और इलाज लेना चाहिए|

yaun rog ke liye kis doctor ko dikhaye

गुप्त रोग या सेक्स रोग होने पर किस डॉक्टर के पास जाए या इलाज लें? Sex samasya aur gupt rog ka doctor konsa hota hai ?

सबसे पहले जाना चाहिए जनरल फिजिशियन के पास

यदि आपको गुप्त रोग या सेक्स संबंधी कोई समस्या या कोई अन्य योन रोग या बीमारी हो गई है और आपको यह समझ ना आ रहा हो कि किस डॉक्टर के पास जाना चाहिए तो ऐसे में सबसे पहले आपको जनरल फिजिशियन से मिलना चाहिए| जनरल फिजिशियंस आपको आगे जांच के लिए किस डॉक्टर के पास जाना चाहिए के बारे में सही सलाह दे सकता है| इसके अलावा जनरल फिजिशियन के पास जाने का फायदा यह भी होता है कि कभी-कभी सेक्स से जुड़ी समस्याएं या गुप्त रोग या कोई और परेशानी ज्यादा बड़ी नहीं होती और जिसके लिए जनरल फिजिशियन कोई अच्छी दवा दे देता है जिससे आपको दूसरे डॉक्टर के पास जाने के खर्चे, जांच और इलाज में होने वाले खर्चे से राहत मिल जाती है| यही कारण है कि आपको किसी भी प्रकार की सेक्स से जुड़ी समस्या या गुप्त बीमारी हो तो सबसे पहले आपको सामान्य चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए|

AMP code

पीरियड, प्रेगनेंसी, स्तन या महिलाओं की सेक्स प्रॉब्लम के लिए किस डॉक्टर से मिले?

यदि महिला को किसी प्रकार की सेक्स से जुड़ी समस्या है या पीरियड, प्रेगनेंसी, गर्भपात, आदि के बारे में सही जानकारी पाने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिला होता है| बच्चा ना हो रहा हो, सेक्स से जुड़ी कोई समस्या हो, मासिक धर्म से जुड़ी समस्या, हार्मोन से जुड़ी समस्या आदि के इलाज के लिए सबसे पहली महिला को स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए|

पुरुषों की योन रोग, गुप्त रोग या सेक्स समस्या के लिए जाना चाहिए एंड्रोलॉजिस्ट के पास

यदि पुरुषों को किसी प्रकार का गुप्त रोग जैसे लिंग की कमजोरी, लिंग से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी, पुरुषों में नपुंसकता या नामर्दी की समस्या, लिंग या अंडकोष से जुड़ी समस्या आदि होने पर आपको किसी अच्छे एंड्रोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी जाती है|

यूरोलॉजिस्ट से कब मिलना चाहिए?

यदि आप पुरुष है और आपको मूत्र संबंधी कोई रोग है जैसे गुर्दे की पथरी, मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, पेशाब में जलन होना, पेशाब में खून आना, यूटीआई इनफेक्शन आदि जैसे मूत्र रोग है तो आपको यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए जिसे हिंदी में मूत्र रोग विशेषज्ञ नाम से भी जाना जाता है|

यूरोलॉजिस्ट से कब मिलना चाहिए?

यदि आप पुरुष है और आपको मूत्र संबंधी कोई रोग है जैसे गुर्दे की पथरी, मूत्राशय की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, पेशाब में जलन होना, पेशाब में खून आना, यूटीआई इनफेक्शन आदि जैसे मूत्र रोग है तो आपको यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए जिसे हिंदी में मूत्र रोग विशेषज्ञ नाम से भी जाना जाता है|

मनोचिकित्सक या साइकैटरिस्ट से सेक्स समस्याओं के लिए मिलिए

आमतौर पर ऐसा पाया गया है कि ज्यादातर सेक्स समस्याओं या गुप्त रोग मानसिक कारणों के कारण होते हैं| मानसिक तनाव डिप्रेशन और चिंता आपको लिंग में कमजोरी, सेक्स के प्रति अरुचि, लिंग का बिल्कुल भी खड़ा ना होना, धात रोग, के अलावा कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर सकता है| इसलिए सबसे जरूरी होता है कि यदि आपके साथ ऐसी समस्याएं आती हैं तो किसी अच्छे मनोचिकित्सक के पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए| जब आपका मानसिक तनाव, डिप्रेशन या चिंता की समस्या दूर हो जाती है तब आपके लिंग से जुड़ी लगभग सभी समस्याएं दूर हो जाती है|

इसके अलावा यदि आपका सेक्स करने का मन नहीं करता यामी सेक्स इच्छा बिल्कुल खत्म हो गई है या आपसे कोई गलती हो गई है तो ऐसे में आपको किसी अच्छे मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए|

सेक्सोलॉजिस्ट से कब मिलना होता है?

ज्यादातर पुरुषों को सामान्य गुप्त रोग यह सेक्स से जुड़ी हुई समस्याएं होती है जैसे हस्तमैथुन की आदत होना, धात का गिरना, वीर्य का पतला होना, लिंग में तनाव ना आना, लिंग की नसे कमजोर होना, नाईट फॉल यानी स्वप्नदोष होना, इसके अलावा सेक्स से जुड़ी दूसरी समस्याओं के इलाज के लिए आपको सेक्सलॉजिस्ट के पास जाना होता है| आदमी या औरत के बीच में किसी प्रकार की भी सेक्स समस्या के लिए सेक्सोलॉजिस्ट की मदद लेनी होती है| सेक्सोलॉजिस्ट के पास महिला और पुरुष दोनों ही जा सकते हैं|

लिंग या योनि की चमड़ी से जुड़ी समस्याओं के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिले

यदि आपको किसी प्रकार का योन रोग यानी sexual transmitted disease की समस्या आ गई है तो ऐसे मैं आपको किसी अच्छे चर्म रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए| त्वचा का डॉक्टर आपकी कई प्रकार के यौन रोगों को दूर करने में मदद कर सकता है जैसे लिंग या योनि में इन्फेक्शन हो जाना, गोनॉरिया, सिफीलिस, लिंग पर दाने होना, योनि में इन्फेक्शन, लिंग या योनि के चमड़ी से जुड़ा कोई रोग आदि जैसी समस्याएं आने पर आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी जाती है|

आज आपने जाना की गुप्त रोग, योन रोग सेक्स संबंधी समस्या होने पर आपको किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए या किस डॉक्टर से इलाज लेना चाहिए| यदि अभी भी आपको यह निर्णय लेने में परेशानी हो रही है कि आपकी समस्या के लिए कौन सा डॉक्टर सही रहेगा तो इसके लिए हमें कमेंट में आप अपने प्रशन के द्वारा पूछ सकते हैं|

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: