एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कब रुकती या बंद होती है? गर्भपात के बाद पीरियड कब आता है?

0
1000

एबॉर्शन की ब्लीडिंग कब रूकती है? गर्भपात के बाद पीरियड कब शुरू या चालू होता है?

यदि आपका गर्भपात हुआ है जो कि 2 प्रकार से होता है या तो मेडिकल अबॉर्शन जिसमें आप दवाई की सहायता से गर्भपात करवाते हैं या फिर सर्जिकल अबॉर्शन जिसमें डॉक्टर आपका घर बात करवाता है| अबॉर्शन हो जाने के बाद आपके मन में कई प्रश्न उठते हैं जैसे अबॉर्शन के बाद पीरियड कब आएगा या शुरू होगा? अबॉर्शन होने के बाद ब्लीडिंग कब रुकेगी या बंद होगी? इसके अलावा भी कई प्रश्न आपके मन में होते हैं जैसे एबॉर्शन के बाद प्रेगनेंसी के लिए कब ट्राई करें? या एबॉर्शन हो जाने के बाद सेक्स कब करना चाहिए? एबॉर्शन हो जाने के बाद ब्लीडिंग कब रूकती है जब पीरियड कब शुरू होता है आदि बातें एक बात पर निर्भर करती है कि आपका सर्जिकल अबॉर्शन हुआ है या मेडिकल| इसके अलावा गर्भपात के बाद बिल्डिंग का रुकना या पीरियड का शुरू या चालू होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि जब आपका एबॉर्शन हुआ तब आप कितने हफ्तों की प्रेग्नेंट थी| तो चलिए जानते हैं एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग और पीरियड के बारे में जानकारी|

loading...

abortiion ki bleeding ruk ruk kar hona

एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग ना होना या हेवी ब्लीडिंग होना

अबॉर्शन के बाद कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है लेकिन कुछ महिलाओं को बिल्कुल भी ब्लीडिंग नहीं होती इसके साथ खून के थक्के आना भी हो सकता है| एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग ना होना का कारण होता है इक्टोपिक प्रेगनेंसी या फिर एबॉर्शन का विफल हो जाना| इसलिए यदि आपको एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग नहीं होती तो ऐसे मैं आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए और यदि आप प्रेगनेंसी नहीं रखना चाहती तो डॉक्टर की मदद से अपनी प्रेगनेंसी को टर्मिनेट करवाना चाहिए|

See also  बच्चा पैदा करने के लिए वीर्य में शुक्राणु कितने होने चाहिए?

एबॉर्शन के बाद कब और कितनी ब्लीडिंग होती है? गर्भपात के बाद ब्लीडिंग कब शुरू होती है

loading...

अबॉर्शन के बाद बिल्डिंग का कम या ज्यादा होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपके एबॉर्शन का प्रकार क्या था यानी मेडिकल गर्भपात हुआ था या सर्जिकल? यदि आपका मेडिकल यानी गोली द्वारा एबॉर्शन हुआ है तो ऐसे में ब्लीडिंग को शुरू होने में 4 घंटे लग जाते हैं और यह बिल्डिंग कुछ दिनों तक चल सकती है| लेकिन यदि आपका सर्जिकल अबॉर्शन हुआ है तो आपकी ब्लीडिंग एकदम से शुरू होती है और 3 से 5 दिन तक चल सकती है|

एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कितने दिन – हफ्ते चलती है?

जैसा कि हमने आपको बताया कि अबॉर्शन के बाद होने वाली ब्लीडिंग किस बात पर निर्भर करती है कि आपका किस प्रकार का एबॉर्शन हुआ है| आमतौर पर एबॉर्शन के बाद होने वाली ब्लीडिंग 1 से 2 हफ्ते तक चल सकती है| ऐसा भी हो सकता है कि कुछ दिन तक ब्लीडिंग हो और फिर रुक जाए और उसके एक दो हफ्ते बाद या कुछ दिनों के अंतराल में फिर से हल्की ब्लीडिंग या spotting शुरू हो जाए|

Abortion ke baad bleeding ke bare me jankari

एबॉर्शन के बाद होने वाली बिल्डिंग आपके पीरियड की तरह हो सकती है लेकिन उसका रंग थोड़ा गहरा भूरा होता है| एक बात और समझ लीजिए कि मेडिकल अबॉर्शन में सर्जिकल अबॉर्शन से ज्यादा ब्लीडिंग होती है| अबॉर्शन की बिल्डिंग इस बात पर भी निर्भर करती है कि यदि आप कोई कार्य कर रहे हैं तो ब्लीडिंग ज्यादा होती है लेकिन यदि आप आराम कर रहे हैं या सो रहे हैं तो ऐसे में ब्लीडिंग कम होती है| वैसे तो गर्भपात हो जाने के बाद blood clots यानी खून के थक्के आना एक सामान्य बात होती है लेकिन यदि खून के थक्के बहुत ज्यादा ब्लीडिंग के साथ बाहर आ रहे हैं तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए| इसके अलावा यदि एबॉर्शन हो जाने के बाद आपको ब्लीडिंग के साथ बदबूदार डिस्चार्ज आने लगे तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए|

See also  Pregnancy test किट में एक लाइन हल्की और एक डार्क लाइन आने का मतलब? क्या प्रेगनेंसी है या नहीं?

एबॉर्शन हो जाने के बाद पीरियड कब शुरू या चालू होता है? period after abortion in Hindi

यदि आपका हाल ही में अबॉर्शन हुआ है तो आपका पीरियड सामान्य रूप से चालू या शुरू होने में 1 महीने का समय लग सकता है| जरूरी नहीं कि एबॉर्शन हो जाने के बाद पहले महीने पीरियड आ जाए क्योंकि यदि आपके शरीर में प्रेगनेंसी हार्मोन बच गए हो तो ऐसे में पीरियड आने में देरी हो सकती है और हो सकता है कि पहला पीरियड मिस भी हो जाए| लेकिन यदि आपका पीरियड 2 महीने तक मिस हो जाए तो ऐसे मैं तुरंत आपको किसी अच्छे गायनोकोलॉजिस्ट से मिलकर अपनी जांच करवानी चाहिए और जरूरी इलाज लेना चाहिए|

अबॉर्शन के बाद पीरियड बड़ा या छोटा हो सकता है

अबॉर्शन होने के बाद पीरियड कितने दिन तक चलेगा यानी पीरियड सामान्य से बड़ा होगा या छोटा तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके एबॉर्शन का प्रकार क्या था| यानी यदि आपका सर्जिकल अबॉर्शन हुआ है तो पीरियड सामान्य से छोटा होगा लेकिन यदि आपका मेडिकल अबॉर्शन हुआ है तो पीरियड सामान्य से लंबा या बड़ा होगा|

एबॉर्शन के बाद हेवी पीरियड आएगा या लाइट?

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि अबॉर्शन होने के बाद पहला पीरियड थोड़ा हैवी आता है यानी पीरियड में ब्लड की मात्रा अधिक होती है और ब्लड के साथ खून के थक्के भी आ सकते हैं| यदि जरूरत से ज्यादा हैवी पीरियड आने लगे तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए खासकर यदि पीरियड के साथ बदबूदार डिस्चार्ज आने लगे तो डॉक्टर से मिलने से कभी परहेज ना करें|

See also  लड़कियों में पीरियड में ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) आने के कारण और इलाज

अबॉर्शन हो जाने के बाद प्रेगनेंसी के लिए कब ट्राई करें?

यदि आपका यह प्रशन है कि एबॉर्शन के बाद प्रेगनेंसी के लिए कब ट्राई करना चाहिए तो अधिकतर डॉक्टरों का यह सुझाव है कि कम से कम 3 महीने आपको अपने शरीर को रिकवर होने के लिए देने चाहिए और उसके बाद ही प्रेगनेंसी के बारे में सोचना चाहिए| अबॉर्शन के तुरंत बाद प्रेगनेंसी से बच्चे और मां को दिक्कत हो सकती है| अधिक जानकारी आप किसी अच्छे गायनाकोलॉजिस्ट से मिलकर प्राप्त कर सकते हैं|

तो दोस्तों, आज आपने जाना कि अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कब रूकती है, कितने दिन तक चलती है, और घर पाठ के बाद पीरियड आने में कितना समय लग जाता है | यदि आपके मन में अभी भी कोई प्रशन हो तो किसी अच्छे गायनोकोलॉजिस्ट से मिलिए|

सेहत और न्यूज़ की सही जानकारी के लिए आज ही हमारी नयी website देखिये

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here