लिंग से बुरी बदबू या स्मेल आने के कारण और लिंग की बदबू हटाने ख़तम करने का इलाज के उपाय

लिंग से बदबू या गन्दी बुरी smell क्यों आती है? पेनिस से दुर्गन्ध आना

हमसे बार-बार एक ही प्रश्न पूछा जा रहा है और वो यह है कि लिंग से बुरी या गंदी बदबू क्यों आती है| देखिए यदि आपके पेनिस यानी लिंग से दुर्गंध या बुरी गंध आती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं| लिंग से हल्की-फुल्की दुर्गंध आना नॉर्मल बात होती है लेकिन यदि एकदम से लिंग से बहुत बुरी बदबू आने लग जाए तो ऐसा होने के पीछे कई रीजन हो सकते हैं| लिंग से बदबू आने के पीछे जो कारण होते हैं बहुत ज्यादा बड़े नहीं होते और उनका आप आसानी से घरेलू उपाय अपनाकर इलाज कर सकते हैं| तो चलिए जानते हैं लिंग से बदबू आने के पीछे क्या कारण होते हैं और लिंग से बदबू हटाने या दूर करने के लिए आपको कौन से इलाज के उपाय अपनाने चाहिए और कब आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए|

bad smell from penis treatment in hindi

Ling par makkhan ki parat jama hona  | smegma ke karan aati hai penis se bad smell

पेनिस या लिंग के टोपे को ढकने वाली चमड़ी के नीचे मक्खन जैसा बदबूदार सफेद पदार्थ जिसे मेडिकल भाषा में स्मैग्मा बोला जाता है इकट्ठा होने के कारण लिंग से दुर्गंध आने लगती है| लिंग की चमड़ी के नीचे इकट्ठा होने वाला smegma को यदि नियमित रूप से साफ ना किया जाए लिंग की साफ सफाई का ध्यान रखा जाए तो ऐसे में लिंग से बुरी बदबू आना शुरू हो जाती है|

AMP code

smegma के कारण लिंग की बदबू या दुर्गंध को हटाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप लिंग की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें| कम से कम एक बार दिन में बेबी साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए अपने लिंग को धोए| उसके बाद सूखे कपड़े से अपने पेनिस को सुखा ले|

लिंग से बुरी बदबू आना का सबसे बड़ा कारण यही होता है कि लड़के या पुरुष अपने लिंग को दिन में एक बार भी नहीं धोते| नहाते समय लिंग की चमड़ी को पीछे करके सफाई नहीं करते जिसके कारण टोपी की चमड़ी के नीचे सफेद बदबूदार पदार्थ जमा होता रहता है और लिंग से बदबू आने लगती है|

Lund se badbu aane ka karan hai UTI infection |लिंग से बुरी गंध का कारण

लिंग से बदबू यूटीआई इनफेक्शन के कारण भी हो सकता है| यूटीआई इनफेक्शन होने के कई कारण होते हैं जैसे

पेशाब को ज्यादा देर रोकने की आदत होना

डायबिटीज की समस्या होना

सेक्स में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल ना करना

लिंग की साफ सफाई का ध्यान रखना

गुर्दे में पथरी की शिकायत होना

यूटीआई इनफेक्शन होने से लिंग से आमतौर पर मछली जैसी दुर्गंध आने लगती है| यूटीआई के कारण लिंग से बदबू आने का इलाज करवाने के लिए आपको डॉक्टर से एंटीबायोटिक दवा लेनी होती है जिससे लिंग की इन्फेक्शन दूर हो सके| जैसे ही इन्फेक्शन दूर हो जाती है वैसे ही आपके लिंग से बुरी दुर्गंध आना बंद हो जाती है|

लिंग पर  yeast  इन्फेक्शन  होने के कारण आती है बदबू| penis yeast infection bad smell treatment in Hindi

यदि  लिंग या पेनिस पर yeast infection  हो जाए तो  ऐसी फंगल इन्फेक्शन से आपके लिंग से दुर्गंध आने लगती है| yeast infection  की समस्या तब अधिक होती है जब आप अपने लिंग की साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते या जरूरत से ज्यादा लिंग को  धोते हैं तो फंगस को फलने फूलने का वातावरण मिल जाता है जिसे आपके लिंग पर फंगल इंफेक्शन हो जाती है| इसके कारण आपको कई प्रकार के दूसरे लक्षण भी देखने को मिलते हैं जैसे लिंग में इरिटेशन होना,  पेनिस पर खुजली और जलन होना,  लिंग पर सफेद   पपड़ी जमना  आदि|

फंगल इंफेक्शन के कारण लिंग से आने वाली बदबू का इलाज करने के लिए आपको डॉक्टर से फंगल इंफेक्शन को खत्म करने वाली दवा या मेडिसिन लेनी होती है|

yeast infection सेक्स के द्वारा आपके पार्टनर को हो सकती है इसलिए जब आपको लिंग में फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो तो आपको सेक्स से परहेज करना चाहिए|

पेनिस में इन्फेक्शन होने से जलन, लाल दाने, सूजन और बदबू | balanitis इन्फेक्शन से लिंग में दुर्गन्ध

लिंग की साफ-सफाई का ख्याल ना रखने पर बैक्टीरियल इनफेक्शन होने का खतरा होता है| balanitis इन्फेक्शन होने के कारण लिंग में जलन सूजन, लाल दाने, लिंग से बदबू आना, खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है| वैसे तो यह बैक्टीरियल इनफेक्शन साफ सफाई का ख्याल रखने पर अपने आप सही हो जाती है लेकिन यदि लिंग की चमड़ी सूज गई हो पीछे ना हट रही हो कुर्ग इंफेक्शन बढ़ती जाए तो ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाकर जरूरी दवा या इन्फेक्शन खत्म करने वाली क्रीम लेनी चाहिए| लिंग की सफाई नमक युक्त पानी से करने से भी balanitis इन्फेक्शन दूर हो जाती है|

योन रोग होने से भी आ सकती है लिंग से बदबू | STD and penis bad smell in Hindi

यदि आप सेक्स में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करते या किसी अनजान पार्टनर से संबंध बनाते हैं जिसे की पहले से ही यौन रोग की समस्या हो तो ऐसे में आपको भी यौन रोग होने की संभावना रहती है जैसे गोनोरिया, chlamydia आदि| योन रोग वायरस के कारण फैलती है और यौन रोग होने पर लिंग में दुर्गंध आने के साथ दूसरे लक्षण भी महसूस होते हैं जैसे कि पेशाब में जलन होना, लिंग से हरा पीला सफेद डिस्चार्ज होना, लिंग से खून आना, बहुत तेज खुजली चलना के अलावा दूसरे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं| जॉन रोग के कारण लिंग की बदबू को हटाने या दूर करने के लिए आपको डॉक्टर से जरूरी दवा लेनी होती है| सही समय पर सही इलाज ना कराने पर बड़ा नुकसान होने की संभावना रहती है|

यह वह कारण थे जिनके कारण लिंग या पेनिस से बदबू आती है| सही कारण का पता करने के लिए आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए और जरूरी इलाज और दवा लेनी चाहिए| इसके अलावा अपनी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखिए| यदि आपके मन में कोई परेशान हो तो हमसे जरूर पूछिए|

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: