क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं – प्रेगनेंसी में सेक्स के फायदे नुकसान

क्या प्रेगनेंसी में सेक्स कर सकते हैं की नहीं?

प्रेगनेंसी में कई बातों को लेकर हमारे मन में दुविधा रहती है हम कुछ बातें दूसरों से शेयर नहीं कर सकते जैसे कि प्रेग्नेंसी का एक आम दर्शन होता है की प्रेगनेंसी में सेक्स कर सकते हैं या नहीं?  क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करने से होने वाले मां और बच्चे को नुकसान होगा?  क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करना सही होता है या गलत?  प्रेगनेंसी में सेक्स को लेकर लोगों से आपको कई प्रकार के उत्तर मिल सकते हैं|  लेकिन प्रेगनेंसी में सेक्स करना गलत नहीं होता और इससे होने वाले बच्चे को नुकसान नहीं होता?  कुल मिलाकर यदि आपकी है  प्रेगनेंसी स्वस्थ है तो आप प्रेगनेंसी  के दौरान सेक्स का फायदा उठा सकते हैं|

kya pregnancy me sex safe hai ya nahi

गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने के फायदे हैं या नुकसान?

गर्भावस्था यानी प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना कितना सुरक्षित है?  रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान यदि आप स्वस्थ हैं और आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है तो आप गर्भावस्था के दौरान अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर  सकते हैं|  प्रेगनेंसी में सेक्स को लेकर आप को डरने की जरूरत नहीं  जब तक कि आपकी प्रेगनेंसी हेल्दी है|  अधिक जानकारी आप अपने डॉक्टर से भी प्राप्त कर सकते हैं की प्रेगनेंसी में सेक्स करना सही होता है या गलत और ऐसा करने से फायदा होगा या नुकसान|

AMP code

क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करना सही है ? Sex During Pregnancy in Hindi

गर्भावस्था यानी प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने को लेकर अक्सर लोगों के दिल में बहुत सारे सवाल होते हैं तो चलिए जानते हैं वह कौन से सवाल होते हैं जोकि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स से जुड़े हुए होते हैं?

क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से बच्चे को नुक्सान हो सकता है?

ऐसा कुछ नहीं है कि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से होने वाले बच्चे को नुकसान होता है क्योंकि बच्चा बहुत सुरक्षित ढंग से माता के पेट के अंदर होता है|  लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान यदि आप सेक्स करते हैं तो आपको माता की पेट के ऊपर अधिक दबाव या वजन नहीं डालना होता क्योंकि ऐसा करने से बच्चे को नुकसान हो सकता है|  इसके लिए जरूरी होता है प्रेगनेंसी के दौरान आप उस सेक्स  पोजीशन का इस्तेमाल करें जिससे माता के पेट पर दबाव ना पड़े|

क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करने से गर्भपात हो सकता है?

यदि आपके प्रेग्नेंसी पूरी तरह से स्वस्थ है  और यदि आपके डॉक्टर ने आपको करने की इजाजत दी है तो ऐसे में आप बिना डरे हुए सेक्स का आनंद उठा सकते हैं|  गर्भपात होने की संभावना  तब अधिक होती है जब प्रेगनेंसी में कोई समस्या हो|

प्रेगनेंसी में सबसे अच्छी सेक्स पोजीशन कौन सी हो सकती है?

प्रेगनेंसी में सेक्स की सबसे से सही पोजीशन वह होती है जिससे आप का   वेट  आपकी साथी  के पेट पर ना पड़े|  इसके अलावा आपको यह भी जानना जरूरी होता है कि आपके साथी का  मन सेक्स करने का है या नहीं|  यदि आपका साथी पूरी तरह से  राजी है तभी आप  सेक्स कर सकते हैं|

प्रेगनेंसी में सेक्स का नुकसान होने पर क्या करें?

यदि आप अपने साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं और पेट में दर्द होता है या योनि से किसी प्रकार का खून का स्त्राव होता है तो ऐसे में आपको सेक्स से परहेज करना चाहिए और अपने डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए|

प्रेगनेंसी में सेक्स कब ना करें?

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स  कब नहीं करना चाहिए  के बारे में सही जानकारी आपको डॉक्टर आपकी स्थिति   देखने के बाद बता सकता है इसके अलावा यदि आपको प्रेगनेंसी से जुड़ी कोई समस्या हो तो ऐसी स्थिति में आपको प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स से परहेज करना चाहिए|

गर्भावस्था में सेक्स करने के फायदे ? Benefits of Sex During Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान से सेक्स करने के क्या फायदे होते हैं जैसे

प्रेगनेंसी में सेक्स करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं|

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से प्रेगनेंसी के दौरान होने वाला बीपी की समस्या दूर होती है|

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से महिला के शरीर में प्यार वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं ऐसा होने से प्रेगनेंसी में किसी भी प्रकार के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है|

गर्भावस्था के दौरान संबंध या संभोग करने से पति और पत्नी दोनों की मानसिक स्थिति अच्छी रहती है और मानसिक तनाव की परेशानी नहीं होती|

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से महिला के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिसके कारण प्रेगनेंसी के दौरान सर्दी जुकाम में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है|

प्रेगनेंसी के दौरान संभोग करने से आपकी पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत बनती है जिससे डिलीवरी के दौरान आपको ज्यादा समस्या नहीं आती|

प्रेगनेंसी में सेक्स के नुकसान या खतरे? Sex side effects during pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से नुकसान  या साइड इफेक्ट से खतरा  तभी होता है जब आपकी प्रेग्नेंसी स्वास्थ्य ना हो|    इसके अलावा यदि आप की पहली प्रेग्नेंसी  मैं कोई समस्या आई हो  तो इस स्थिति में आपको प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से नुकसान या कोई खतरा हो सकता है| अधिक जानकारी आप अपने  डॉक्टर से भी प्राप्त कर सकते हैं|

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: