वीर्य में शुक्राणु कम हैं कैसे बढाएं घरेलु नुस्खे उपाय – निल शुक्राणु होने की समस्या कैसे दूर करें

शुक्राणु के बिना जिंदगी होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्योंकि अकेली स्त्री बिना शुक्राणु के नए जीवन को धरती पर लाने में असमर्थ होती है| शुक्राणुओं की संख्या में कमी या शुक्राणुओं की गति कम होना दो ही ऐसे कारक है जो की स्वस्थ पुरुष को नपुंसक या नामर्द बना सकते हैं| केवल वीर्य में शुक्राणु की संख्या बढाने से ही सब कुछ नहीं होता| संख्या के साथ शुक्राणु की गति भी अहम् भूमिका रखती है खासकर तब जब आप संतान  प्राप्ति या बच्चा पैदा करने के बारे में सोच रहे हों| शुक्राणु की कमी होना के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं| लेकिन कुछ पुरुषों में तो शुक्राणु नामात्र होते हैं या बिलकुल नहीं होते और इस समस्या को निल शुक्राणु की समस्या कहा जाता है|

sperm kaise badhaye

सामान्यतया स्वस्थ पुरुष के एक ml वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या लगभग २ करोड़ या उससे अधिक होनी चाहिए| लेकिन कुछ कारणों से यह संख्या कम भी हो सकती है और वीर्य में शुक्राणु की मात्रा या count में कमी आ जाती है और डॉक्टर इस समस्या को oligozoospermia के नाम से जानते हैं| आज हम यहाँ निम्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे|

वीर्य में शुक्राणु की कमी के कारण|

निल शुक्राणु समस्या का घरेलु इलाज |

शुक्राणु बढाने के घरेलु नुस्खे, उपाय और तरीके |

शुक्राणु बढाने के लिए या पैदा करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (खान पान और डाइट)

शुक्राणु बढाने के लिए जरुरी विटामिन्स और सप्लीमेंट |

शुक्राणु की मात्रा और संख्या बढाने की आयुर्वेदिक और देसी दवा medicine|

इसके अलावा कुछ जरुरी बातों पर भी चर्चा करेंगे| दोस्तों, यदि आप यहाँ दी गयी सभी बातों और जानकारी का अपने जीवन में पालन करेंगे तो आप निश्चित रूप से low sperm count और निल शुक्राणु की समस्या से छुटकारा पा लेंगे|

शुक्राणु कम होने के कारण | वीर्य में sperm की कमी के कारण और लक्षण | causes of low sperm count in Hindi | शुक्राणु कम कैसे होते हैं

  • प्लास्टिक का उपयोग अधिक करना
  • हानिकरक chemicals जैसे कीड़े मरने की दवाइयां, pesticides आदि के संपर्क में अधिक रहने से|
  • शुक्राणु की पुरुष में कमी होने के कई कारण हो सकते हैं
  • मोबाइल या लैपटॉप का अधिक उपयोग
  • हानिकारक विकिरणों द्वारा
  • शरीर में पुरुष होरमोन की कमी या hormones का असंतुलन हो जाना
  • नशा आदि करना जैसे शराब, जर्दा, ड्रग्स आदि|
  • मोटापा होना
  • मानसिक तनाव, चिंता और depression
  • आलस भरा जीवन जीना
  • किसी बीमारी के लिए दी जाने वाली दवाई के दुष्प्रभाव के कारण
  • varicocele की समस्या होना जिसमें अंडकोष में जाने वाली खून की नलिकाएं बंद हो जाती हैं जिससे शुक्राणु का निर्माण रुक जाता है
  • वीर्य में इन्फेक्शन होने से
  • अंडकोष की चोट के कारण
  • प्रोस्टेट में इन्फेक्शन होना
  • टाइट अंडरवियर पहनना
  • स्टेरॉयड का इस्तेमाल करना
  • वीर्य की नीलिका में नुक्सान होने के कारण

शुक्राणु की कमी और उसके इलाज के बारे में यह भी जानना है जरुरी

क्या आपको पता है की जिन लोगों को पुत्र  या पुत्री प्राप्ति यानि संतान प्राप्ति यानि प्रेगनेंसी पाने में problem आती है उसमें 40 प्रतिशत जिम्मेदार आदमी होते हैं और यह problem वीर्य में शुक्राणु की संख्या कम होने या शुक्राणु की गति के न होने के कारण होती है|

सर्वे के अनुसार पूरी दुनिया में निल शुक्राणु वाले पुरुषों की संख्या 3 प्रतिशत होती है|

लेकिन यह बात भी सही है की यदि आप शुक्राणु कम होने या उनकी गति के कम होने के कारण बाप नहीं बन पा रहे तो आपके लिए यह अच्छी खबर है की शुक्राणु की कमी के कारण आई नपुंसकता और नामर्दी सही डाइट, घरेलु नुस्खे और कुछ सप्लीमेंट लेने से पूरी तरह सही हो जाती है|

वीर्य में शुक्राणु कैसे बढ़ाये | how to increase sperm count number in Hindi | शुक्राणु पैदा करने के लिए घरेलु नुस्खे और तरीके  | शुक्राणु की कमी दूर एवम ख़तम करने के उपाय

प्लास्टिक बोतल या प्लास्टिक में भोजन रखने से परहेज करें

प्लास्टिक में BPA और  Phthalates जैसे रसायन पाए जाते हैं तो की आपके पानी और भोजन के साथ मिलकर आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और इनका सीधा असर शुक्राणुओं की संख्या पर पड़ता है| रिसर्च में पता चला है की प्लास्टिक का अधिक उपयोग आपके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम कर सकता है|

आर्टिफीसियल टॉयज का इस्तेमाल न करें

AMP code

कुछ लोग आज कल आर्टिफीसियल टॉयज जैसे रबर की योनी का इस्तेमाल करने लगे हैं जो की ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं| ऐसे टॉयज में प्लास्टिक को कोमल करने वाले chemicals मिलाये जाते हैं जिनसे आपके शुक्राणुओं की मात्रा  कम होने लगती है और आपको पता भी नहीं चलता की ऐसा क्यों हो रहा है|

चिकनाहट पाने के लिए प्राक्रतिक चीज़ों का इस्तेमाल करें

सम्भोग में चिकनाहट बनाने के लिए कभी भी chemical युक्त आर्टिफीसियल तेलों का इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसे तेलों में chemicals मिले होते हैं जो की आपके शुक्राणुओं को ख़तम कर देते हैं| ऐसा करना तब और भी जरुरी हो जाता है जब आप संतान प्राप्ति के लिए जतन कर रहे हों|

नहाने के लिए chemicals का इस्तेमाल कम करें

हानिकारक Phthalates शैम्पू, साबुन, deo, शेविंग क्रीम आदि में पाए जाते हैं जो की आपके शुक्राणुओं की संख्या को कम कर सकते हैं| आप प्राकर्तिक, आयुर्वेदिक या हर्बल प्रोडक्ट इस्तेमाल करके अपने शुक्राणुओं को मरने से बचा सकते हैं और उनकी संख्या वीर्य में स्वस्थ बना सकते हैं|

आर्गेनिक यानि natural सब्जियां और फ्रूट खाइए

आजकल फल सब्जियां उगते समय और उनको कीड़ों से बचाने के लिए ढेर सारे chemicals का इस्तेमाल होने लगा है और यह जहरीले chemicals आपके शुक्राणुओं को ख़तम कर सकते हैं| इसलिए जितना हो सकते केमिकल फ्री सब्जियों और फ्रूट्स का सेवन करें|

नशा करोगे तो भरोगे

नशा चाहे सिगरेट का हो या शराब का या फिर किसी ड्रग्स का –  नशा तो नशा ही होता है और आज पुरुषों के नपुंसक और नामर्द होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण नशा ही है| इसलिए डॉक्टर की सहायत और अपनी विल पॉवर को मजबूत करके नशे से मुक्ति पाने की कोशिश करें| नशा छोड़ने के बाद आपके शुक्राणु तेजी से बढ़ेंगे और आपकी मर्दाना शक्ति में भी सुधार होने लगेगा|

दवाइयां भी शुक्राणु कम कर सकती हैं

शरीर में किसी रोग के उपचार के लिए दी जाने वाली दवाइयां आपके शुक्राणु की संख्या कम कर सकती हैं| इसलिए यदि आपको संतान प्राप्ति में दिक्कत आ रही है या आपके टेस्ट में शुक्राणुओं की गिनती कम है तो अपने डॉक्टर से अपनी दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी लें और जरुरत पड़ने पर उनमें बदलाव करवाएं|

तनाव मुक्त रहे

टेंशन, मानसिक तनाव, depression आदि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी पैदा कर सकते हैं जिससे आपके शुक्राणु कम होने लगते हैं| आप रोजाना ध्यान, योग, एक्सरसाइज आदि करके अपने आपको तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें – शुक्राणु बढाने का यह घरेलु नुस्खा उपाय बहुत ही असरदार होता है|

लैपटॉप टेबल पर रखकर काम करें

यदि आप लैपटॉप को अपनी टांगों पर रखकर काम करते हो तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दीजिये| क्योंकि लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी आपके अंडकोष को गर्म करती है इससे शुक्राणु मरने लगते हैं और उनका निर्माण भी रुक जाता है|

लगातार मत बैठिये

लगातार एक जगह बैठने से जैसे साइकिल की सीट पर, बाइक पर, कार में या ऑफिस में काम करते समय आप अधिक देर सिटींग करते हैं| बैठने से आपके अंडकोष की गर्मी अधिक होने लगती है और आपके शुक्राणु गर्मी के प्रभाव से मरने लगते हैं| इसलिए लगातार बैठने से परहेज करें ताकि आपके शुक्राणुओं की संख्या और स्वस्थ अच्छा रहे|

सेल फ़ोन को अपने से दूर रखिये

जितना हो सके अपने मोबाइल को अपने से दूर रखिये और जरुरी होने पर ही उसका इस्तेमाल करिए| ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल से लगातार हानिकारक रेडिएशन और electromagnetic तरंगे निकलती रहती हैं जिनका प्रभाव आपके लैंगिक स्वास्थ पर बहुत अधिक पडता है खास कर आपके शुक्राणुओं पर| आप जब घर में हो या बाहर हो तो कोशिश करें की आप अपना मोबाइल अपने जेब में न रखें|

गर्म जल में स्नान से परहेज करें

गर्म जल के टब में बेठना, या नहाने के समय बहुत अधिक गर्म जल का इस्तेमाल करने से आपके शरीर और अंडकोष की गर्मी बढती है जिससे शुक्राणुओं की संख्या कम होती है और नए शुक्राणु बनने की गति भी कम हो जाती है फलसवरूप आपमें शुकाणु की कमी हो जाती है|

कसरत करिए मर्द बनिए

एक्सरसाइज यानि नियमित कसरत से आप निश्चित रूप से अच्छी काया और शुक्राणुओं के प्राकर्तिक रूप से धनि बन सकते हैं| जो लोग हफ्ते में 7 घंटे एक्सरसाइज करते हैं उनके sperm count उनसे 48 प्रतिशत अधिक होते हैं जो एक्सरसाइज नहीं करते| एक्सरसाइज sperms की संख्या बढ़ाने का सरल , अचूक और रामबाण उपाय है|

मोटापा कम करिए

मोटापा यानि शरीर का भार यानि वजन अधिक होने से पुरुष में नपुंसकता, शुक्राणुओं की कमी, टेस्टोस्टेरोन की कमी और नामर्दी के लक्षण होना बहुत ही सामान्य बात है| आप जैसे जैसे अपना वजन कम करते जाते हैं वैसे वैसे आपकी मर्दाना शक्ति, स्टैमिना और शुक्राणुओं की संख्या बढती जाती है|

सम्भोग से परहेज मत कीजिये

रिसर्च में यह पता चला है की नियमित सम्भोग या hand practice करने से शुक्राणुओं की संख्या कम नहीं होती बल्कि ऐसा करने से वीर्य में शुक्राणुओं का निर्माण और तेजी से होता है| इसलिए कण्ट्रोल करने की कोई जरुरत नहीं जब आपका मन करे आप बिना किसी शंका के स्मभोग करें इससे फायदा ही होगा|

hand practice है जरुरी

यदि आप limit में hand practice करते हैं तो निश्चित रूप से आपके शुक्राणुओं की संख्या, उनकी क्वालिटी आदि में सुधार होता है| लेकिन जरुरत से जयादा यदि hand practice हो तो विपरीत असर भी पड़ सकता है|

ढीले, कॉटन के अंडरवियर पहने

शुक्राणुओं की संख्या और निर्माण के लिए आपके अंडकोष का तापमान शरीर से थोडा कम होना चाहिए और यही कारण है की प्रक्रति नें अंडकोष को शरीर से बहार लटकाने वाली थैली के रूप में बनाया है| जब आप टाइट अंडरवियर पहनते हैं तब आप अंडकोष को शरीर के पास कर देते हैं जिससे अंडकोष में गर्मी बढती है साथ ही टाइट अंडरवियर के कारण पैदा हुई गर्मी का असर आपके शुक्राणुओं की count को प्रभावित करते हैं जिससे शुक्राणु की कमी होने लगती है| इसलिए यदि आप अपने वीर्य में शुक्राणु की संख्या अधिक करना चाहते हैं तो ढीले कॉटन वाले अंडर वियर ही पहने|

ठन्डे पानी का स्नान है उत्तम

गर्मी में ठन्डे पानी और सर्दी में गुनगुने पानी से स्नान करने से आपको कई फायदे मिलते हैं जैसे आपका इन्सुलिन resistance बढ़ता है, आपकी depression और तनाव की समस्या कम होती है और आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ता है| इन सभी अच्छे प्रभावों के कारण आपके वीर्य में शुक्राणु तेजी से बढ़ने लगते हैं और आपकी शुक्राणु की कमी के कारण आई नामर्दी और नपुंसकता दूर होती है|

अच्छी नींद लें

रात को देर तक जागना सेहत और शुक्राणुओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है| रिसर्च में पाया गया है की जो लोग रोजाना 8 घंटे की नींद लेते हैं उम्नें शुक्राणु की मात्रा में वृद्धि होती है |

वीर्य में शुक्राणु बढ़ने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं | foods to eat and avoid for increasing sperm count | sperm की संख्या बढ़ने के लिए क्या डाइट लें

eat healthy डाइट – स्वस्थ डाइट है सबसे जरुरी

आप कुछ भी कर लें शुक्राणु बढ़ने की कोई भी दवा या medicine ले लें और या कितनी भी शुक्राणु बढ़ने की योगा और एक्सरसाइज कर लें लेकिन बिना अच्छी पोषण युक्त डाइट के आपके शुक्राणु की संख्या नहीं bad पायेगी | इसलिए स्वस्थ कान पान जैसे हरी पत्तेदार सब्जिय, फुइट्स, दाल, और दुसरे healthy खाद्य पदार्थ खा कर आपने अपने शारीरक, मानसिक और वीर्य और उसमें पाए जाने वाले शुक्राणुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं| सही खान पान से ही आपके low sperm count की problem दूर होगी और आपकी मर्दानगी बढ़ेगी|

Caffeine कम करिए

कैफीन से आपके शुक्राणुओं की संख्या और सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए caffine युक्त पे जैसे चाय, कॉफ़ी, सोडा आदि का कम से कम सेवन करें या परहेज करें|

लाल रंग के खाद्य पदार्थ खाइए

लाल रंग के खाद्य पदार्थ जैसे cherry, स्ट्रॉबेरीज, टमाटर, pepper आदि से आपको Lycopene मिलता है जो शुक्राणु की संख्या बढाने के साथ साथ उनकी गतिशीलता भी बढाने में मदद करता है| ये पदार्थ खाने से कुछ ही दिनों में आप अपने शुक्राणुओं को 70 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हो|

लहसुन खाइए

लहसुन के वाजीकारक गुण जहाँ आपकी मर्दाना ताकत बढाने में मदद करते हैं वहीँ इसमें पाए जाने वाला selenium और  antioxidant शुक्राणु की गति बढाने के लिए जरुरी होते हैं| रोजाना कुछ पालियां लहसुन की खाने से आपकी काम शक्ति और शुक्राणु की संख्या में बढ़ोतरी होती है| लेकिन अधिक मात्रा में खाने से साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं|

गोजी berry

निल और कम शुक्राणु वाले पुरुषों को रोजाना गोजी berry खाने से बहुत फायदा होता है| यदि आपके शुक्राणु बहुत कम हैं तो कुछ दिनों तक इस फ्रूट का नियमित सेवन करें और फिर इस berry के कमाल आपको शुक्राणु की अगली जांच में ही पता चल जायेंगे|

Oysters भी हैं उपयोगी

Oysters में अच्छी मात्रा में जिंक और दुसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की शुक्राणु को बनाने और उनकी संख्या बढ़ने में मदद करते हैं|

Dark Chocolate खाइए

दिन में थोड़ी सी डार्क चॉकलेट खाने से आपको जरुरी एंटीऑक्सीडेंट और arginine एमिनो एसिड की खुराख मिलती है जो की नए शुक्राणु बनाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं|

केला और केले का दूध

केला और रोजाना बनाना शेक पीने से आपका लिंग तो healthy बनता ही है साथ ही इस फ्रूट में पाया जाने वाला एंजाइम Bromeliad पुरुष hormones को बढ़ने में मदद करता है| केले में उपस्थित पोषक तत्व जैसे Magnesium, Vitamin B1 और Vitamin C वीर्य में नए शुक्राणुओं के निर्माण के लिए अति आवश्यक होते हैं| इसलिए जब भी आपको समय मिले या भूख लगे तो केले से बेहतर शुक्राणु बढ़ने का घरेलु उपाय या नुस्खा दूसरा कोई और हो ही नहीं सकता|

खूब खाइए नट्स

नट्स जैसे मूंगफली, अखरोट, बादाम, ब्राज़ील नट्स आदि में भारी मात्र में अच्छे fats, सेलेनियम, जिंक, l arginine आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पुरुष की मर्दाना ताकत तो बढाते ही हैं साथ ही या उम्र या किसी और कारण से आई शुक्राणु की कमी या low sperm count को भी दूर करते हैं| ये नट्स पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने और वीर्य की मात्रा अधिक करने और उससे गाढ़ा रखने में भी मदद करते हैं| नट्स से शुक्राणु की गतिशीलता बढती है जिससे प्रेगनेंसी पाने में कोई दिक्कत नहीं आती|

कद्दू के बीज खाइए

कद्दू के बीज में अच्छी मात्र में विटामिन्स जैसे B vitamins, vitamin E, C, D और K साथ ही मिनरल्स जैसे जिंक, calcium, potassium, और phosphorous पाए जाते हैं| ये पोषक तत्व आपके शरीर में शुक्राणु, टेस्टोस्टेरोन और आपकी मर्दाना शक्ति बढाकर आपकी नपुंसकता की समस्या और निल शुक्राणुओं से मुक्ति दिलवाने में मदद करते हैं|

सोया प्रोडक्ट्स से रहे दूर

सोया से बनी चीजें पुरुष के लिए अच्छी नहीं मानी जाती क्योंकि रिसर्च में पाया गया है की सोया प्रोडक्ट्स सेवन से पुरुषों में शुक्राणु की गिनती कम होती है और नपुंसकता की सम्भावना बढती है|

खूब सब्जियां खाइए

जितना हो सके सब्जियों को सलाद के रूप में खाने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा करने से आपके शुक्राणु, ताकत, स्टैमिना, टेस्टोस्टेरोन लेवल सब में बढोती होगी|

खूब पानी पीजिये

आपको पता है की वीर्य की बनने में पानी सबसे जरुरी होता है| शरीर में पानी की कमी होने से न ही आपका वीर्य स्वस्थ रह सकता है और न ही उसमें पाए जाने वाले शुक्राणु| इसलिए यह जरुरी है की आप अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और इसके लिए आप पानी, नारियल पानी, फल फ्रूट के जूस पी सकते हैं| जूस आदि पीने से आपको पानी के साथ साथ जरुरी पोषण भी मिलेगा जो की शुक्राणुओं की मात्रा बढाने के लिए जरूरी होता है|

वीर्य बढाने के लिए जरुरी supplements | शुक्राणु की कमी दूर करने वाले विटामिन और मिनरल्स दवा

Folic Acid

फोलिक एसिड लेने से आपकी फर्टिलिटी अच्छी होती है और यदि आप 4 mg फोलिक एसिड रोजाना लेते हैं तो आपके वीर्य में शुराणु की संख्या में कुछ ही दिनों में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है और शुक्राणुओं की कमी दूर होने में मदद मिलती है|

जिंक भी है बहुत जरुरी

फोलिक एसिड के साथ जिंक यदि आप लेते हैं तो आपके वीर्य में शुक्राणु बहुत तेजी से बनते हैं| यदि आप मांसाहारी हैं तो आपको 15 mg और यदि आप शकाहारी हैं तो 30 mg जिंक का सेवन आपको रोजाना करना है| इससे आपकी शुक्राणु की कमी दूर होगी या जड़ से ख़तम होगी|

L-Carnitine

रोजाना L-Carnitine की २ ग्राम खुराख कुछ हफ्ते लेने से आपके शुक्राणु की कमी दूर होजाएगी और उनकी गति भी बढ़ेगी जिससे आपको संतान प्राप्ति में परेशानी नहीं आएगी|

Selenium भी है बहुत उपयोगी

सेलेनियम लेने से पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी दूर होती है और इस हॉर्मोन के बढ़ने से पुरुष के शरीर में शुक्राणुओं का निर्माण तेजी से होता साथ ही आपको कयी प्रकार के कैंसर होने का खतरा भी कम होता है| आप प्रयाप्त मात्र में सेलेनियम रोजाना २-3 Brazilian Nuts खाककर पूरा कर सकते हैं|

विटामिन E लीये

विटामिन E एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो की आपके शरीर, त्वचा , बालों, शुक्राणुओं आदि के सेहत सुधारने में मदद करता है| सेलेनियम के साथ इस विटामिन का सेवन करना शुक्राणुओं की संख्या और उनकी क्वालिटी कई गुणा बेहतर बना सकता है|

L-Arginine लीजिये और बनाइये अपने वीर्य को शुक्राणुओं से भरपूर

L-Arginine  एक एमिनो एसिड है जो की अखरोट और दुसरे कई खाद्य प्रदार्थों में पाया जाता ई| आप l arginine लो सप्लीमेंट के रूप में भी ले सकते हैं| यह एमिनो एसिड वीर्य में शुक्राणुओं की गिनती और उनकी गति को अच्छा करता है कम शुक्राणु होना या निल शुक्राणु की समस्या जड़ से ख़तम हो सकती है| आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस सप्लीमेंट का सेवन करें|

Tongkat Ali Extract लेने से होगा बहुत फायदा

Tongkat ali extract पुरुष की यौनशक्ति बढ़ने के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली औषधि मानी जाती है| यह natural हर्ब आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी को दूर करती है, आपके वीर्य की मात्रा अधिक करती है, वीर्य में शुक्राणुओं को तेजी से बढ़ने में असरदार होती है| इसके अलावा यह स्खलन में देरी और समय पड़ने पर जोरदार सख्लन करवाने में भी मदद करती है| कुल मिलाकर ये कम शुक्राणु की समस्या को दूर करने की अच्छी दवा है|

इस हर्ब को किसी अच्छी दूकान से ही खरीदें या किसी अच्छी वेबसाइट पर ही आर्डर करें क्योंकि आजकल नकली चीज़ें लोग आसानी से बना लेते हैं जिससे आपको फायदा नहीं हो पाता|

maca हर्ब है शुक्राणु बढ़ने की अचूक आयुर्वेदिक दावा

Asian Journal of Andrology में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी जिसमें पाया गया था की maca हर्ब के सेवन से पुरुष की वीर्य की मात्रा, वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गति में आश्चर्य जनक रूप से बढ़ोतरी हुई| इसके अलावा जिन पुरुषों ने इसे लिए था उनकी मर्दाना शक्ति, काम इच्छा में बढ़ोतरी हुई और सम्भोग में अरुचि की समस्या एक दम ख़तम हो गयी| maca कितनी और किस प्रकार लेनी है यह आप हर्ब के साथ आई हुई पर्ची में पढ सकते हैं| भारत में यह हर्ब नहीं मिलती तो आप ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं|

कोरियाई ginseng

वीर्य में शुक्राणु की संख्या कैसे बढ़ाये – वीर्य में शुक्राणु बढ़ने के लिए कोरियाई ginseng एक रामबाण औषधि या प्राकर्तिक दवाई मानी जाती है जो की आपके लिंग की सेहत, लिंग में तनाव में कमी, लिंग का पतला और छोटा होना, मर्दाना शक्ति में कमी और आपका सेक्सुअल स्टैमिना भी सुधारने में मदद करती है| आप रोजाना सुबह शाम कोरियाई ginseng का एक एक कैप्सूल दिन में दो बात 3 हफ़्तों के लिए खा कर ये सब फायदे पा सकते हैं| इसे ginseng को आप ऑनलाइन आसानी से मंगवा सकते हैं|

स्टेरॉयड से दूर रहे

कुछ लोग ये सोचते हैं की स्टेरॉयड लेने से वो अच्छे बॉडी बिल्डर और मर्द बन जायेंगे लेकिन सच्चाई ये है की स्टेरॉयड आपके शुक्राणुओं की संख्या, वीर्य की मात्रा और लिंग के सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करके नामर्दी पैदा करते हैं और नपुंसकता भी|

Ashwagandha से बनिए असली मर्द

अश्वगंधा में केवल कामोतेजक, मर्दाना ताकत बढाने वाले, स्टैमिना बढाने वाले और लिंग को मजबूत करने वाले गुण ही नहीं होते बल्कि यह हर्ब आपके शुक्राणुओं की संख्या उनकी गति और वीर्य की मात्रा को बढ़ाकर आपके वीर्य को गाढ़ा और पुष्ट बनाने में मदद करती है| एक रिसर्च में पाया गया है की कुछ दिन अश्वगंधा के सेवन से

आपकी वीर्य की मात्रा 53 प्रतिशत अधिक हो जाती है

वीर्य का गाढ़ापन 167 प्रतिशत बढ़ता है

टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की मात्रा में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है|

शुक्राणु की गति में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है|

यह सब बातें उनके लिए जरुरी हैं जो निल शुक्राणु, नामर्दी, नपुंसकता या संतान प्राप्ति में दिक्कत से जूझ रहे हैं| कुल मिलाकर अश्वगंधा आपको नामर्द से असली मर्द बनाने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं| अश्वगंधा को आप शुक्राणु बढ़ने वाली आयुर्वेदिक दवा कह सकते हैं|

gokshura हर्ब

gokshura से वीर्य की मात्रा में बढ़ोतरी होती है और कम शुक्राणु या निल शुक्राणु की समस्या ख़तम होती है| आपको शुक्राणु की मात्रा बढाने वाली इस आयुर्वेदिक दावा के दिन में १ -१ कैप्सूल दो बार दूध के साथ लेने है इससे आपका वीर्य शुक्राणुओं से पुष्ट हो जायेगा|

देखिये और समझिये की वीर्य में शुक्राणु बनने में ढाई महीने का समय लगता है और इसके बाद आपके शुक्राणु एक दम पहले जितने स्वस्थ और संख्या में बहुत अधिक हो जाते हैं| इसलिए ऊपर दिए गए वीर्य में शुक्राणु की संख्या बढाने के नुस्खे, उपाय और तरीके इस्तेमाल करिए और अपने शुक्राणुओं को बढ़ने में थोडा समय दीजिये| यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके वीर्य में शुक्राणु की संख्या बहुत अच्छी होगी और आपकी कम या निल शुक्राणु होने की समस्या निश्चित रूप से दूर हो जाएगी|

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: