वीर्य में शुक्राणु कितने दिन में दोबारा बन जाते हैं?

Shukranu dobara banne me kitna samay lagta hai? Virya kitne dino me pehle jitna ho jata hai

वीर्य में शुक्राणु कितनी जल्दी फिर से पहले जितनी संख्या में हो जाते हैं यह वीर्य में खोए हुए शुक्राणु फिर से दोबारा बन जाते हैं या नहीं? ऐसे परेशान वह लड़के पूछते हैं जो जो कि जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करने की आदत का शिकार होते हैं और उन्हें यह चिंता होती है कि उन्होंने हस्तमैथुन करके बहुत ज्यादा मात्रा में शुक्राणु या वीर्य निकाल दिया है तो क्या मेरे में पहले जितने शुक्राणु फिर से बन जाते हैं या नहीं जैसे परेशान उनको मानसिक रूप से परेशान करने लगते हैं|

sperm kitne dino me firse dobara pehle jitne ho jate hain

वीर्य में शुक्राणु रोजाना बनते हैं और यदि आपके शरीर में पूरी तरह से शुक्राणु खत्म हो जाएं तो फिर से पहले जितनी संख्या मैं शुक्राणु 64 दिन में बनकर तैयार हो जाते हैं| शुक्राणु बनने की इस चक्र को spermatogenesis कहां जाता है|

AMP code

spermatogenesis एक पूरा चक्र होता है जोकि शुक्राणु के शुरुआत के निर्माण से लेकर उनके बुरी तरह परिपक्व होने तक का एक चक्र होता है| तो यदि आपके दिमाग में यह प्रशन है कि शुक्राणु खत्म हो सकते हैं तो इसका उत्तर होता है कि नहीं शुक्राणु रोज बनते हैं| ज्यादा हस्तमैथुन करने से शुक्राणुओं की काफी मात्रा बर्बाद हो जाती है लेकिन उनकी जगह नए ले लेते हैं|

virya me shukranu banne ki gati kya hoti hai? वीर्य में शुक्राणु बनने की दर कितनी होती है?

आपके अंडकोष के अंदर आपके टेस्टिकल्स होते हैं जोकि नियमित रूप से शुक्राणुओं का निर्माण करते रहते हैं| शुक्राणु के शुरुआत से शुक्राणु को पूरी तरह से परिपक्व होने में 64 दिनों का समय लगता है| आपके टेस्टीकल मैं यह करिया हमेशा चलती रहती है और रोजाना आपके टेस्टिकल्स के अंदर लगभग 1500 शुक्राणु प्रति सेकंड की दर से बनते रहते हैं 64 दिनों के अंदर आपके टेस्टिकल्स में 800 करोड़ शुक्राणुओं का निर्माण हो हो जाता है| तो कुल मिलाकर शुक्राणुओं का निर्माण रोजाना चलता रहता है और हर दिन कई करोड़ शुक्राणु प्रतिदिन के हिसाब से बनते रहते हैं| यानी शुक्राणु बनने की क्रिया कभी रुकती नहीं है|

आपके वेरी की 1 मिलीलीटर मात्रा में करीब 20 से 30 करोड़ शुक्राणु होते हैं इसलिए यदि आप एक बार हस्तमैथुन करते हैं तो ऐसा करने से आप करोड़ों शुक्राणु अपने शरीर से बाहर निकाल देते हैं| लेकिन जो भी शुक्राणुओं शरीर से बाहर निकल जाते हैं उनकी जगह ताजा बने शुक्राणु ले लेते हैं| यही कारण है कि आपके शरीर में कभी भी शुक्राणुओं की कमी नहीं होती| लेकिन इतना जरूर है कि आपको अच्छी डाइट खाली चाहिए जिससे कि शुक्राणु बनने के लिए सही पोषण मिलता रहे| इसके अलावा आपको लिमिट में हस्तमैथुन करना चाहिए ताकि बिना बात के शुक्राणुओं की बर्बादी ना हो|

बच्चा पाने के लिए हस्तमैथुन से परहेज करना चाहिए

यदि आपकी प्लानिंग बच्चा पाने की है या आप संतान प्राप्ति के लिए कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में आपको हस्तमैथुन की आदत से या जरूरत से ज्यादा सेक्स करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वीर्य में शुक्राणु की संख्या सही रहती है और शुक्राणुओं की सेहत की अच्छी होती है| तो यदि आप कुछ दिन इंटरवेल लेकर सेक्स करते तो ऐसे में आपके साथी की प्रेग्नेंट होने की संभावना काफी अधिक हो जाती है| यह बात उन लोगों के लिए लागू होती है जिनके वीर्य में शुक्राणुओं की कमी है यानी ऐसे लोग जो ओलिगोस्पर्मिया की समस्या से परेशान हैं और जिन्हें संतान प्राप्ति में समस्या आ रही है|

रिसर्च कहती है अच्छा यदि आप बच्चा जल्दी पाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर के ओव्यूलेशन पर नजर रखनी होती है और ओव्यूलेशन होने से कम से कम 10 दिन पहले से आपको शुक्राणुओं को बचाने की कोशिश करनी चाहिए यानी की सेक्स और हस्तमैथुन से परहेज करना चाहिए| यदि ऐसा आप करते हैं तो आपकी संतान प्राप्ति की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी|

शुक्राणु के निर्माण को तेज करने के लिए कुछ उपाय

यदि आप चाहते हैं आपके शुक्राणु स्वस्थ रहें और उनका निर्माण तेजी से हो तो ऐसे में कुछ उपाय या बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए|

जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं उनकी शुक्राणु बनने की गति तेज होती है| यदि आप चाहते हैं कि आपके शुक्राणुओं तेज रफ्तार से बने तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए| जो लोग शारीरिक रूप से फिट होते हैं उन लोगों में शुक्राणुओं की बनने की गति तेज होती है| यही कारण है कि जो लोग मोटे होते हैं उनमें नपुंसक या नामर्दी के लक्षण अधिक पाए जाते हैं|

विटामिन डी और सी के सप्लीमेंट का नियमित रूप से सेवन करें उन चीजों का सेवन करें जिसमें विटामिन सी और डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इन विटामिंस को लेने से आपके शरीर में शुक्राणु की गति और संख्या बढ़ती है|

लाइकोपिन युक्त सप्लीमेंट का सेवन करने से शुक्राणुओं शुक्राणुओं के बनने की दर बढ़ती है|

यदि आप चाहते हैं आपके शरीर में स्वस्थ शुक्राणुओं का निर्माण हो तो नशा, शराब, स्मोकिंग और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन ना करें | नशा करना नपुंसकता और नामर्दी का सबसे बड़ा कारण होता है| जो लोग नशा करते हैं उनके शरीर में या तो शुक्राणुओं का निर्माण होता नहीं और यदि शुक्राणु बनते हैं तो वह स्वस्थ नहीं होते|

आपको लूज अंडरवियर डालने चाहिए ताकि आपके अंडकोष का तापमान कम हो सके| अधिक तापमान होने से शुक्राणुओं के बनने की गति कम होने लगती है| इसलिए ढीले ढाले अंडरवियर पहने|

कुल मिलाकर आपके शरीर में शुक्राणु प्रतिदिन बनते रहते हैं और यदि आपके शरीर से पूरे शुक्राणु खत्म हो जाए तो दोबारा स्वस्थ शुक्राणु बनने में 64 दिनों का समय लगता है| इसके अलावा शुक्राणु बनने की गति इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपका खानपान और जीवनशैली स्वस्थ है या नहीं| तो यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर में शुक्राणु बनने की गति तेज रहें और स्वस्थ शुक्राणु बने तो उसके लिए अपनी डाइट को स्वस्थ बनाने की कोशिश करें किसके साथ स्वस्थ जीवन शैली की आदतों को अपनाएं|

0 thoughts on “वीर्य में शुक्राणु कितने दिन में दोबारा बन जाते हैं?”

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: