डिलीवरी या बच्चा होने के बाद सेक्स कब करना चाहिए?

0
1658

बच्चा होने के बाद सेक्स कब करें- delivery ke baad sex kitne din ya mahine ke baad karna chahiye

डिलीवरी के बाद औरत के शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं इसके अलावा बच्चे की देखभाल करना और दूसरे कामों को लेकर औरत या महिला जरूरत से ज्यादा व्यस्त रहने लगती है जिससे कि सेक्स के प्रति रुचि कम हो जाती है| लेकिन कुछ पुरुष यह बात जाने के इच्छुक होते हैं औरत की डिलीवरी या बच्चा होने के बाद सेक्स कितने दिन या हफ्तों के बाद करना चाहिए ताकि कोई परेशानी ना आए| आज के इस लेख के अंदर हम किस बात की चर्चा करेंगे कि बच्चा होने के बाद सेक्स करना कब सही होता है कब नहीं यानी आपको बच्चा होने के बाद सेक्स कब करना चाहिए क्या सेक्स करने का सही समय क्या होता है|

loading...

bacha hone ke baad sex kab karna sahi hota hai

क्या डिलीवरी या बच्चा होने के बाद सेक्स करना सुरक्षित होता है या नहीं?

यदि आप बच्चा होने के तुरंत बाद जैसे कुछ दिनों या दो-तीन हफ्ते मैं सेक्स करते हैं तो ऐसा करने से कई प्रकार के खतरे सामने आ सकते हैं सबसे पहला साइड इफेक्ट होता है डिलीवरी के बाद सेक्स करने से महिला को संक्रमण होने का खतरा रहता है| इसके अलावा बच्चा होने के बाद योनि पर लगाया गया tanke खुलने का डर रहता है| इसके अलावा आपको दूसरे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं जैसे योनि से खून आना|

डिलीवरी के कितने दिन बाद सेक्स करना सुरक्षित होता है | baccha hone ke baad sex kab karna chahiye

loading...

बच्चा हो जाने के बाद सेक्स करना चाहिए या नहीं यह महिला की सेहत और महिला की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है| अधिकतर महिलाएं बच्चा होने के 4 महीने बाद सेक्स करने के लिए फिर से तैयार हो जाती है| बच्चा होने के बाद सेक्स करना चाहिए या नहीं यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि महिला की डिलीवरी किस प्रकार की हुई है यानी नॉर्मल डिलीवरी या सिजेरियन| यदि आपकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो ऐसे में आप को सेक्स के लिए तैयार होने में ज्यादा समय लग सकता है|

See also  क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं – प्रेगनेंसी में सेक्स के फायदे नुकसान

आमतौर पर नॉर्मल डिलीवरी के 4 से 6 हफ्ते के बाद महिला सेक्स करने के लिए तैयार हो जाती है| लेकिन सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद महिला को सेक्स के लिए तैयार होने में कम से कम 2 महीने का समय लग जाता है|

सबसे सही होता है पति पत्नी को साथ बैठकर समझदारी से निर्णय लेना चाहिए कि उनके लिए दोबारा सेक्स शुरू करने का सही समय क्या होगा| इसके अलावा आप अपने डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं| यदि डॉक्टर आपको सेक्स करने की सलाह दे देता है तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी|

क्या बच्चा होने के बाद सेक्स करने में दर्द होता है?

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि डिलीवरी या बच्चा हो जाने के बाद महिला की योनि मे सूखापन आ जाता है जिसके कारण महिला को सेक्स करते समय दर्द की समस्या आ सकती है| यदि बच्चे का जन्म सिजेरियन डिलीवरी द्वारा हुआ है तो आपको कम परेशानी होगी लेकिन यदि आप की नार्मल डिलीवरी हुई है तो आपको सेक्स के दौरान दर्द की समस्या आ सकती है| बच्चे हो जाने के बाद सेक्स के समय घर से बचने के लिए आप किसी अच्छे लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं|

 

यह थी थोड़ी सी जानकारी कि बच्चा हो जाने के बाद आपको सेक्स करना तब शुरू करना चाहिए और कब आपको सेक्स से परहेज रखना चाहिए| यदि आप इस बात को अभी लेकर अभी भी असमंजस में है कि बच्चा हो जाने के बाद सेक्स करने का सही समय कितने दिन याद हफ्तों के बाद होता है तो आप किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं| आमतौर पर डॉक्टर आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति देखकर ही निर्धारित कर सकता है कि बच्चा हो जाने के बाद महिला सेक्स के लिए कब सही रूप से तैयार हो जाती है|

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here