वेजाइना या योनी से सफ़ेद पानी (लयूकोरिया) श्वेत प्रदर रोकने का इलाज और बचाव के तरीके

ल्यूकोरिया क्या है ? what is likoria or leucorrhoea in Hindi

ल्यूकोरिया एक स्त्री से संबंधित रोग है जैसे कि सामान्य भाषा में सफेद पानी,  श्वेत प्रदर आदि नामों से जाना जाता है| ल्यूकोरिया की समस्या होने पर महिला में वेजाइना या योनि से वाइट डिस्चार्ज यानी सफेद पानी आने लगता है| आमतौर पर महिलाओं की योनि से सफेद पानी निकलता रहता है जिसमें कोई गंदी नहीं होती और आमतौर पर जैसे पानी का कलर सफेद होता है| लेकिन साफ-सफाई के अभाव के कारण और दूसरे कारणों से लिकोरिया की समस्या हो सकती है जिसके कारण योनि में खुजली जलन होने की समस्या आ जाती है| इसके अलावा ल्यूकोरिया का इलाज ना करने से योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है| इसके अलावा यदि योनि से निकलने वाला द्रव लाल, हरे, या गोरे रंग का हो जाए और उसमें बदबू आने लगे तो ऐसे में समस्या की बात हो सकती है| तो चलिए जानते हैं लिकोरिया का इलाज के लिए देसी घरेलू उपाय या नुस्खे क्या होते हैं इसके अलावा ल्यूकोरिया से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी इस लेख में पढ़िए|

श्वेत  प्रदर का इलाज क्या है

लिकोरिया रोग की पहचान क्या है | likoria ke lakshan

ल्यूकोरिया रोग होने पर महिलाओं की योनि या वेजाइना से बदबूदार सफेद, हरा या पीले रंग का तरल पदार्थ निकलने लगता है| श्वेत प्रदर रोग होने से सामान्य से ज्यादा वाइट डिस्चार्ज होने लगता है इसके अलावा दूसरे लक्षण भी दिखाई देते हैं जैसे योनि से बदबु आना, योनि में जलन होना, वेजाइना में खुजली का चलना, कमर दर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी रहना, सिर दर्द, चक्कर आना, शरीर और हाथ पैरों में दर्द रहना आदि के अलावा कई और लक्षण ल्यूकोरिया या श्वेत प्रदर रोग के हो सकते हैं|

AMP code

लयूकोरिया के इलाज के लिए देसी घरेलु उपाय और तरीका | leucorrhoea home remedies In Hindi

ल्यूकोरिया से छुटकारा या मुक्ति के लिए कुछ घरेलू और देसी उपाय हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी ल्यूकोरिया या श्वेत प्रदर की समस्या को जड़ से दूर कर सकते हैं| तो चलिए जानते हैं श्वेत प्रदर को खत्म करने के लिए घरेलू इलाज क्या होता है|

ल्यूकोरिया का आंवले से इलाज | ल्यूकोरिया से छुटकारा पाने का तरीका आंवले का चूर्ण

यदि आपकी वेजाइना या योनि से सफेद पानी आने की शिकायत है तो आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच आंवले का चूर्ण बोलकर रोजाना सुबह पीना चाहिए ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके लिकोरिया की समस्या दूर होने लगेगी इसके अलावा आपके शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ने लगेगी और आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र भी मजबूत होगा जिससे आपको योनि में इंफेक्शन होने का डर नहीं रहेगा|

सफेद मूसली से लिकोरिया दूर करने का तरीका| safed musli for licoria in Hindi

ऐसा माना जाता है कि एक गिलास पानी के अंदर आधा चम्मच सफेद मूसली का पाउडर और आधा चम्मच इसबगोल का पाउडर मिलाकर रोजाना रात को पीने से लिकोरिया की समस्या छुटकारा मिलता है| आप भी यह उपाय अपनाकर श्वेत प्रदर की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं|

लिकोरिया खत्म करने के लिए गाजर, मूली, चुकंदर से फायदेमंद

ऐसा माना जाता है कि श्वेत प्रदर की समस्या को दूर करने के लिए गाजर मूली या चुकंदर कर रस नियमित रूप से पीते रहना चाहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी ल्यूकोरिया की समस्या कभी नहीं होगी|

ल्यूकोरिया का रामबाण उपचार है मेथी का पानी

लिकोरिया की समस्या से यदि आप परेशान है तो रोजाना रात को मेथी दाने पानी में भिगोकर रख दीजिए सुबह उठकर मेथी दानों को चबाकर खाइए और जिस पानी में मेथी दाने भिगोए थे उस पानी को पी ले| यदि आप मेथी के पानी से अपनी वेजाइना को धोते हैं तो इस उपाय से भी श्वेत प्रदर की समस्या जल्दी दूर होने लगती है|

ल्यूकोरिया को खत्म करने के लिए ईसबगोल कीजिए | isabgol bhusi for likoria

रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के अंदर एक चम्मच ईसबगोल पाउडर का मिलाकर पीजिए ऐसा करने से श्वेत प्रदर की समस्या में आराम मिलता है|

ल्यूकोरिया का इलाज है केला | banana for likoria treatment

अगर आप श्वेत प्रदर रोग से परेशान हैं तो ऐसे में आपको पके हुए केले को चीनी के साथ मिलाकर रोजाना खाना चाहिए| यदि आप ऐसा कुछ दिन करते हैं तो इससे आपकी श्वेत प्रदर या लिकोरिया की समस्या दूर हो जाएगी|

ल्यूकोरिया का इलाज है जामुन की छाल | Jamun ki chaal for likoria

ल्यूकोरिया की शिकायत होने पर जामुन की छाल का पाउडर पानी के साथ लेने से श्वेत प्रदर की समस्या जड़ से दूर हो जाती है| जामुन की छाल की कितनी मात्रा खानी है इसके लिए आप किसी अच्छे वैद्य की सलाह लें|

ल्यूकोरिया को दूर करने के लिए बरगद की छाल| banayan tree chaal for likoria treatment

यदि आप श्वेत पानी पानी की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है तो ऐसे में आप बरगद के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं| बरगद की छाल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं| बरगद की छाल से ल्यूकोरिया का इलाज करने के लिए बरगद के पेड़ की छाल के छोटे टुकड़े को पानी में उबाल लीजिए और इस पानी को अपनी योनि को धोने के लिए प्रयोग में लाइए| रोजाना ऐसा करते हैं तो आपकी श्वेत प्रदर की समस्या खत्म हो जाएगी|

ल्यूकोरिया का इलाज है त्रिफला चूर्ण | trifala churna for likoria

10 ग्राम त्रिफला चूर्ण को 1 लीटर पानी में अच्छी तरह उबाल लीजिए| इस पानी को छानकर ठंडा कर लीजिए| जब त्रिफला का पानी गुनगुना हो जाए तब इस पानी से अपनी वेजाइना को धोए| त्रिफला के पानी से रोजाना दिन में दो बार योनि को धोने से लिकोरिया रोग से मुक्ति मिल जाती है|

अर्जुन की छाल से ल्यूकोरिया का इलाज | arjun ki chaal for likoria

अर्जुन की छाल की बनी चाय दिन में दो तीन बार पीने से लिकोरिया रोग जड़ से खत्म हो जाता है| यदि आप तो ब्लड प्रेशर की शिकायत है या किसी और प्रकार का रोग है तो ऐसे में अर्जुन की छाल का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें|

लिकोरिया का इलाज एलोवेरा से | aloe vera for likoria

ऐसा माना जाता है कि रोजाना सुबह शाम को एलोवेरा का जूस पीने से लिकोरिया की समस्या कुछ ही दिनों में जड़ से खत्म हो जाती है| आपको हमेशा ताजा एलोवेरा का रस पीना चाहिए ताकि आपको पूरा फायदा मिल सके|

अंजीर से leucorrhoea का इलाज 

लिकोरिया की समस्या को दूर करने का देसी उपाय होता है रात को अंजीर पानी में भिगोकर रख और सुबह उठने पर अंजीर को चबाकर खा लिया और पानी पीले| ऐसा रोजाना करने से श्वेत प्रदर की समस्या दूर हो जाती है|

श्वेत प्रदर या ल्यूकोरिया से बचाव के तरीके और उपाय | how to prevent likoria or leucorrhoea

जैसा कि हमने पहले बताया कि ल्यूकोरिया या लिकोरिया महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है जो ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं में देखने को मिल सकती है| लिकोरिया या श्वेत प्रदर इस समस्या से बचने के कुछ तरीके या उपाय आप आजमा कर अपनी समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं|

ल्यूकोरिया यानी श्वेत प्रदर होने का सबसे बड़ा कारण होता है साफ-सफाई का अभाव होना| इसलिए अपनी योनि की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें और जितना हो सके अपनी वेजाइना को सूखा रखने की कोशिश करें| यदि साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते तो लिकोरिया की समस्या इंफेक्शन का रूप भी ले सकती है|

पीरियड जब होता है तो उस समय आपको दिन में हर 3 से 4 घंटे में पैट बदलते रहना चाहिए| इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई का पूरा ध्यान| समय-समय पर अपनी पेंटी को चेंज करते रहे|   योनि को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें|

शरीर में कमजोरी के कारण भी लिकोरिया या श्वेत प्रदर होने की समस्या अधिक देखने में मिलती है इसलिए अपनी डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखें हमेशा पोषण युक्त चीजें खाने का प्रयास करें|

शरीर में खून की कमी होने से भी लिकोरिया रोग हो सकता है इसलिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का भरपूर सेवन करें|

ल्यूकोरिया ठीक करने की दवा या मेडिसिन क्या है? likoria medicine in Hindi

लिकोरिया को ठीक करने के लिए आपको किसी अच्छे गायनोकोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए | लिकोरिया ठीक करने की दवा चाहे वह आयुर्वेदिक हो या एलोपैथिक आपको कभी भी अपने आप नहीं लेनी चाहिए क्योंकि जरूरी नहीं आप तो वेजाइना से सफेद पानी पानी की शिकायत किसी रोग के कारण हो| अंदरूनी परेशानी होने के कारण भी वाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है इसलिए बिना जानकारी के दवा लेना गंभीर नुकसान दे सकता है|

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: