लिंग से जुडी 20 बीमारियाँ कब डॉक्टर से मिलना जरुरी होता है

लिंग से जुडी मुख्य समस्याएँ | penile problems in Hindi

आज जहां पुरुष हर क्षेत्र में अपनी जागरूकता बढ़ाने में लगे रहते हैं वहीं यदि लिंग की बात आती है तो अधिकतर पुरुषों को यह पता नहीं होता लिंग किस प्रकार कार्य करता है और अधिकतर पुरुष लिंग की सेहत को लेकर ज्यादा सोचते भी नहीं है| लिंग से जुड़ी कई problems या बीमारियां होती है जो की लिंग की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं| यहां हम आपको लिंग से जुड़ी कुछ बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं| यदि आपको भी ऐसी ही कोई बीमारी है तो आप डॉक्टर से जरूर मिले| यदि इसके इलावा भी लिंग से संबंधित आपको कोई समस्या है तब भी डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है क्योंकि लिंग पुरुष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है जिस की सेहत की चिंता हमें करनी ही चाहिए|

ling ke rog

लिंग की बीमारियाँ | penis problems

Peyronie’s disease | ling ka tedhapan | मुड़ा हुआ लिंग होना

Peyronie’s disease में लिंग में टेढ़ापन आ जाता है और ऐसा कभी भी हो सकता है| अधिकतर ऐसा किसी चोट या गलत तरीके से संभोग करने के कारण होता है या गलत तरीके से हस्तमैथुन करने से भी  लिंग में टेढ़ापन आ सकता है| यह बीमारी होने पर लिंग के खड़े होने में दर्द होता है और आप को सेक्स करने में काफी परेशानी आ सकती है|

AMP code
Carcinoma | ling me ganth hona | लिंग का कैंसर

लिंग में कैंसर होना बहुत ही कम होता है लेकिन लिंग का कैंसर होने की शुरुआत एक छोटी गांठ से होती है जिसमें दर्द नहीं होता और धीरे-धीरे ही है गांठ लिंग मुंड से शुरू होकर पूरे लिंग में फैल जाती है| यदि आपको लिंग में कोई गाठ नजर आती है या लिंग मुंड पर घाव हो तो डॉक्टर से इसकी जांच अवश्य करवाएं|

Priapism | ling ka baith na pana | लिंग का खड़ा रहना

Priapism मैं यदि लिंग एक बार खड़ा हो जाए तो बैठ नहीं पाता| यह बहुत की दर्दनाक स्थिति होती है| इस स्थिति में लिंग कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक भी खड़ा रह सकता है| यदि इसका इलाज समय से ना करवाया जाए तो लिंग को क्षति पहुंच सकती है जिसके कारण पूरी उम्र के लिए नामर्दी या नपुंसकता भी हो सकती है|

Erectile dysfunction | स्तंभन दोष | लिंग मे ढीलापन होना| लिंग का खड़ा ना होना

स्तंभन दोष किसी भी कारण से हो सकता है इसमें व्यक्ति का लिंग ढंग से खड़ा नहीं हो पाता जिससे वह अपने साथी को संतुष्ट नहीं कर पाता और इस कारण व्यक्ति को नपुंसकता या नामर्दी का शिकार होना पड़ता है|

Phimosis or paraphimosis | लिंग की चमड़ी ना खुला है या बंद ना होना

Phimosis or paraphimosis की स्थिति में लिंग की चमड़ी इतनी टाइट होती है कि वह पीछे नहीं हो सकती और यदि वह पीछे हो जाए तो फिर से अपनी जगह पर बंद नहीं हो पाती| इससे लिंग को नुकसान हो सकता है इसलिए ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूरी जांच और इलाज करवाना चाहिए|

Lymphangiosclerosis | हस्तमैथुन करते समय लिंग में दर्द होना

Lymphangiosclerosis स्थिति में लिंग में पाई जाने वाली लसीका नलिकाएं कठोर हो जाती है जिसके कारण मुठ मरते समय या हस्तमैथुन करते समय या संभोग करते समय व्यक्ति को लिंग में तेज दर्द होता है|

Urinary stones | मूत्र मार्ग में पथरी होना

मूत्र मार्ग में पथरी होने से व्यक्ति को लिंग में तेज दर्द सहना पड़ता है यदि आपको भी ऐसी समस्या है तो डॉक्टर से जांच और उपचार करवाएं|

Diphalia | दो लिंग होना

Diphalia की स्थिति बहुत ही कम देखने को मिलती है और ऐसे व्यक्ति में जन्मजात 2 लिंग पाए जाते हैं|

Retrograde ejaculation | लिंग से वीर्य का नहीं निकल पाना

इस प्रकार के सख्लन में हस्तमैथुन या संभोग के बाद वीर्य लिंग से बाहर ना निकल कर ब्लैडर में इकट्ठा होने लगता है| यह स्थिति आगे चलकर नामर्दी यह नपुंसकता को जन्म दे सकती है|

Penile fracture | लिंग में फ्रैक्चर या लिंग का टूटना

लिंग में फ्रैक्चर होना या लिंग का टूटना कई कारणों से हो सकता है जैसे लिंग में चोट लगना, गलत तरीके से संभोग या हस्तमैथुन करनाक्या लिंग को खड़े होने की स्थिति में जरूरत से अधिक मोड़ देना आदि| यह एक दर्दनाक स्थिति है जिसका इलाज करवाना अनिवार्य होता है अन्यथा लिंग को हमेशा के लिए क्षति पहुंच सकती है|

Pudendal nerve entrapment | लिंग में नस का दब जाना और दर्द होना

Pudendal nerve entrapment एक स्थिति है जिसमे लिंग में नस दब जाती है जिसके कारण लिंग में लगातार दर्द बना रहता है|

Psoriasis | लिंग पर चकते बनना

Psoriasis में लिंग के आगे या लिंग के पीछे लाल चकते बन जाते हैं| ऐसे चकते छपते छोटे होते हैं जिस में खुजली होना चल सकता है यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती|

Hypospadias | मूत्र मार्ग का टोपी पर ना खुलना

Hypospadias एक जन्मजात त्रुटि होती है जिसमें मूत्र का छेद लिंग मुंड ना खुलकर लिंग मुंड के ऊपर या नीचे होता है|

Balantis | लिंग में तेज खुजली, जलन या सूजन होना

Balantis एक यौन रोग नहीं है लेकिन इसकी इनफेक्शन होने पर रोगी के लिंग में तेज जलन खुजली के साथ सूजन आ जाती है| खुजली अक्सर लिंग की अगली चमड़ी पर अधिक होती है लिंग की अगली चमड़ी पर लाल-लाल छोटे छोटे दाने हो जाते हैं|

Syphilis | अंडकोष य लिंग पर घाव होना जिसमें दर्द नहीं होता

सिफीलिस एक यौन रोग है जब इसकी शुरुआत होती है तो यह अंडकोष या लिंग पर एक छोटे गोल घाव के रूप में होता है जिसमें दर्द नहीं होता| लेकिन जब यह फैलना शुरू होता है तो शरीर के दूसरे हिस्सों और अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है|

Genital warts | लिंग पर गोभी जैस मस्से होना

लिंग की इस समस्या में लिंग पर गुलाबी या भूरे गोभी जैसे मस्से हो जाते हैं| ऐसे मस्से अधिकतर लिंग मुंड पर होते हैं लेकिन यह अंडकोष या लिंग पर भी हो सकते हैं| कुछ लोगों  में ऐसे मस्से गुदा या गले में  भी हो सकते हैं यह एक प्रकार का योन रोग है|

Herpes | ling me ulcer hona | लिंग पर लाल रंग के घाव होना

हरपीज एक यौन रोग है जो असुरक्षित यौनसंबंध के द्वारा फैलता है| इसमें लिंग पर छोटे छोटे लाल दाने हो जाते हैं जो की फुटकर अल्सर यानी जख्म का रूप ले लेते हैं| इसमें रोगी को लिंग पर घाव होने के साथ साथ बुखार भी हो सकता है|  इस यौन रोग का समय पर आपको डॉक्टर से जांच को इलाज करवाना चाहिए|

Male yeast infection | लिंग में खमीर इन्फेक्शन होना

खमीर की इन्फेक्शन होना औरतों में अधिक पाया जाता है लेकिन यह पुरुषों को भी हो सकता है यह भी एक यौन रोग से जिसमें लिंग पर लाल दाने, तेज खुजली और जलन होती है और लिंग से बदबू आती है| इसके इलाज के लिए अक्सर डॉक्टर एंटीफंगल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं|

यह थी लिंग के कुछ सबसे ज्यादा होने वाले रोगों के बारे में जानकारी| यदि आपको कोई लिंग सबंधित रोग है तो हें बताएं या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं|

0 thoughts on “लिंग से जुडी 20 बीमारियाँ कब डॉक्टर से मिलना जरुरी होता है”

  1. Sir mera naam shivam hai me 19 saal kaa hu or me middle class family se belong karta
    Meri hastmethun ki Galti ki wajah se aaj me rota hu mere ling me tedha pan hai or jab apni patnar ke saath sex karta hu to 1 mint sahi chalta hai lekin uske baad aisa lagata hai jese mera ling thilla hone lag raha hai
    Kai baar to apne aap kuch chip chipa niklta hai
    Jab mera ling normal rehta hai to yeh paresani
    Kai kai baar ling patla ho jaata hai or kabhi aisa lagata hai sahi normal size ho jata hai
    To sir please help me help please

    Reply

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: