लिंग की चमड़ी का कटना या फटना, कारण और उपचार

क्यों कटती या बार बार फट जाती है लिंग की skin | Ling ki chamdi katne fatne par kya kare

आपके लिंग की चमड़ी आगे से, अंदर से या लिंग के ऊपर से कटने या फटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि जरूरत से अधिक हस्तमैथुन करना, ठीक तरह से संभोग ना करना, जरूरत से अधिक तंग कपड़े पहनना के इलावा बाइक चलाते समय, खेलकूद में चोट लगने से या किसी और कारण से चोट लगने से आदि| लिंग पर लगने वाला कट जल्दी ही भर जाता है जब तक की cut छोटा हो| यदि आप की लिंग की चमड़ी के अंदर cut लगता है तो इसके कई कारण हो सकते हैं| आज हम जानेंगे की लिंग की चमड़ी को कटने या फटने से कैसे रोका जा सकता है और इसका इलाज क्या हो सकता है साथ ही हम लिंग की चमड़ी के बार बार कटने या फटने के कारण भी जानेंगे|

ling skin fatna ilaj upchar

लिंग की चमड़ी कटने या फटने के पीछे कारण (reasons) | penis cut causes in Hindi

लिंग की चमड़ी में कट लगन के कई कारण हो सकते हैं जैसे

AMP code
घर्षण या चोट लगने के कारण

ऐसा अक्सर सेक्स या हस्तमैथुन करते समय तब अधिक होता है जब आप जरूरत से ज्यादा जोर आजमाइश कर देते हैं|  इसके अलावा खेलकूद या एक्सरसाइज के कारण भी लिंग की चमड़ी फट सकती है| लिंग के अंदर पाई जाने वाली चमड़ी जो लिंग मुंड और लिंग के बीच में पाई जाती है संभोग या हस्तमैथुन मैं जरूरत से अधिक जोर लगाने पर आसानी से कट जाती है| ऐसा होने पर खून भी आ सकता है और हो सकता है आपको कुछ दिन हस्तमैथुन या सेक्स से परहेज करना पड़े|

Balanitis के कारण लिंग की चमड़ी का फटना या कट जाना

Balanitis लिंग के आगे की चमड़ी या लिंग के आगे के भाग मे इनफेक्शन होता है| यह उन लोगों में अधिक होते हैं जिनका खतना नहीं हुआ होता| इसके कई कारणों से हो सकता है जैसे लिंग की साफ सफाई ना रखने पर, यौन रोग के कारण, त्वचा संबंधी कोई रोग होने के कारण आदि| इस रोग के लक्षण हो सकते हैं

लिंग की त्वचा पर लाल दाने हो जाना

लिंग के आगे की तरफ खुजली का लगातार चलते रहना

पेशाब करते समय दर्द होना यह जलन होना

Balanitis होने पर लिंग के आगे की चमड़ी बहुत टाइट हो जाती है जिसे पीछे खींचने में परेशानी होती है यदि जरूरत से ज्यादा जोर लगाया जाए तो लिंग की चमड़ी कट या फट सकती है|

Yeast infection होने के कारण लिंग की चमड़ी का कट या फट जाना

यीस्ट इनफेक्शन fungus के कारण होने वाला रोग है| इस इन्फेक्शन होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे लिंग की साफ सफाई का ध्यान न रखना,  असुरक्षित सेक्स के कारण इनफेक्शन फैलती है, डायबिटीज के कारण य रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण आदि|  इस इन्फेक्शन के निम्न लक्षण होते हैं

लिंग पर सफेद परत का जम जाना

लिंग पर खुजली, जलन और लालिमा आ जाना|

यौन रोग होने के कारण | Sexually transmitted diseases (STDs)

यौन रोग होने के कारण भी लिंग की चमड़ी कट या फट सकती है|  इसके अलावा लिंग में जलन, खुजली, दाने या  सूजन भी आ सकती है| लिंग की चमड़ी कटने फटने के पीछे निम्न यौन रोग जिम्मेदार हो सकते हैं|

genital herpes

genital warts

syphilis

human immunodeficiency virus (HIV)

लिंग की चमड़ी का कटना या फटना | डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

लिंग की चमड़ी का कटना का फटना यदि 7 दिनों तक ठीक नहीं होता तो आपको डॉक्टर से मिल लेना चाहिए खासकर आपको निम्न लक्षण हो:

लिंग पर बड़ा कट होना जिसमें से लगातार खून बह रहा हो

आप को पेशाब करते समय तेज जलन या दर्द हो रहा हो

आपको दवाई लेने के बाद भी दर्द से आराम ना मिल रहा हो

आपके पेशाब के साथ खून बह रहा हो

आपके अंडकोष में दर्द य सूजन हो

आपको बुखार आ रहा हो

आपको सिर दर्द या बहुत कमजोरी महसूर हो रही हो

आपको कब्ज या दस्त लगने की शिकायत हो रही हो|

लिंग की छड़ी के कटने या फटने का इलाज और उपचार | treatment for cut in penis in Hindi

Balanitis के इलाज के लिए डॉक्टर स्टेरॉयड युक्त क्रीम का इस्तेमाल करते हैं इसके इलावा आपको एंटीबायोटिक भी दी जा सकती है और जरूरत पड़ने पर डॉ आपके आगे की चमड़ी को भी हटाने की सलाह दे सकता है |

Yeast infection के उपचार के लिए अक्सर आपको एंटीफंगल क्रीम या दवा दी जाती है|

Genital warts के मस्सों को हटाने के लिए डॉक्टर सबसे पहले आपको क्रीम देता है यदि मस्से फिर भी नहीं जाते  तो आपको लेजर सर्जरी, क्रायोथेरेपी या इलेक्ट्रो सर्जरी जैसे उपचार दिए जाते हैं|

Genital herpes के इलाज के लिए डॉक्टर अक्सर आपको एंटीवायरल दवा देता है|

Trichomoniasis का उपचार डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक मेडिसिन देकर करता है जिससे की इनफेक्शन खत्म की जा सके|

HIV के इलाज के लिए आपको डॉक्टर antiretroviral therapy (ART) देता है इसके अलावा आपको एंटीवायरल दवा भी लेने की सलाह दी जा सकती है|

लिंग की चमड़ी को कटने या फटने से रोकने के उपाय |How to prevent cuts on penis?

लिंग की चमड़ी को बार बार कटने फटने से रोकने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखिए| नहाते वक्त बिना साबुन के लिंग को धोकर साफ कपड़े से सुखा लीजिए|

लिंग की चमड़ी ड्राई होने के कारण चमड़ी का कटना या फटना अधिक होता है|  लिंग की त्वचा को नम रखने के लिए आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं|

हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहनने की कोशिश करें जो कि ना तो ढीले हो और ना ही जरूरत से अधिक टाइट|

सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल कीजिए इससे सेक्स के दौरान होने वाले घर्षण के कारण लिंग की चमड़ी के कटने का खतरा नहीं होगा साथ ही आप की यौन रोगों से भी सुरक्षा होगी|

यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो तो हस्तमैथुन करने से पहले बेबी ऑयल, नारियल का तेल या मॉइश्चराइजिंग लोशन लगा ले जिससे कि त्वचा नम हो जाएगी|

तो दोस्तों यह थी जानकारी की कैसे लिंग की चमड़ी के कटने या फटने का उपचार आप करवा सकते हैं| लिंग की चमड़ी में कट लगने के कारण क्या है और कैसे आप अपने लिंग को कट लगने से बचा सकते हैं|

0 thoughts on “लिंग की चमड़ी का कटना या फटना, कारण और उपचार”

  1. लिंग के ऊपर की चमड़ी जाने पर उसका कोई उपाय बताइए

    Reply

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: