हस्तमैथुन या मुठ मारने के बाद लिंग में जलन होना या बार बार पेशाब आना

Hastmaithun ke baad ling me jalan , बार बार पेशाब होना  | हस्तमैथुन के बाद जलन की जानकारी

दोस्तों, आज का विषय यह है कि हस्तमैथुन के बाद जलन क्यों होती है| यह हमारा सवाल नहीं है बल्कि उन लड़कों का सवाल है जो हमें ईमेल लिख कर पूछ रहे हैं कि जब वह हस्तमैथुन करते हैं यानी मुठ मारने के बाद उनको कुछ देर कुछ घंटे या उसके बाद भी लिंग में जलन होती है| हस्तमैथुन के बाद पेशाब में जलन होना या लिंग का गरम लगना कई लड़कों की आम समस्या है ऐसे में आप को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है| पेशाब थोड़ा सा ही आता है “कुछ बूंदे” जिससे आपको थोड़ी सी राहत महसूस होती है| लेकिन उसके बाद फिर से जलन होना शुरू हो जाती है| हमें पता है कि ऐसा आप में से बहुत लोगों के साथ होता होगा|

muth ke baad ling me jalan

क्या कारण है कि हस्तमैथुन के बाद जलन होती है और आपको रात में यह दिन में बार बार उठकर पेशाब जाने का मन करता है|  लिंग में जलन होना आपको पूरी तरह से बेचैन कर देती है तो चलिए जानते हैं कि हस्तमैथुन के बाद जलन, बार बार पेशाब आना, लिंग का जलना क्यों होता है और क्या इसके अलावा भी कोई लक्षण है जो हस्तमैथुन करने का नुकसान होते हैं और क्या जलन होना कोई गंभीर रोग है या एक सामान्य सी बात है|

AMP code

क्यों होती है हस्तमैथुन के बाद पेशाब लिंग में जलन (reason/ कारण) | Penile burning sensation after hand practice or muth

यदि आप मुठ मारने के बाद में होने वाली जलन से परेशान है और आपको बार-बार पेशाब जाने का मन करता है ताकि आपको लिंग में होने वाली जलन से कुछ राहत मिल सके तो यह बात आप जान लीजिए आपका लिंग एक बहुत ही संवेदनशील अंग है जिसमें परिवर्तन होना आपके लिए भारी पड़ सकता है| आप यह बात तो जानते होंगे कि आपका लिंग का बाहरी हिस्सा कितना संवेदनशील होता है हल्की सी भी कोई चीज लग जाए हालत मरने जैसी हो जाती है और जो लिंग के बीच की नली होती है वो और भी अधिक कोमल होती है| इस नली को इरिटेट करने वाले कई कारण हो सकते हैं जैसे इन्फेक्शन या फिर और कोई कारण|

कुछ लोग लिंग में जलन होने को गंभीर यौन रोग से जोड़ कर देखने लगते हैं वह सोचते हैं कि उनको कोई गुप्त रोग हो गया है ऐसे अक्सर वह लोग होते हैं जो बाहरी नारियों से संबंध रखते हैं या जिन्होंने हाल ही में संबंध बनाए होते हैं| फ़िलहाल हम बात में लड़कों की कर रहे हैं जोकि हस्तमैथुन के बाद होने वाली जलन से परेशान है|

Hastmaithun ki jalan koi yaun rog (STD) nahi hai

दोस्तों, हस्तमैथुन में होने वाली जलन या मुठ मारने के बाद लिंग की जलन का कारण बताने से पहले हम आपको यह बता दें कुछ लड़के अपनी हस्तमैथुन की लत की आदत पर कंट्रोल नहीं रख पाते और वह दिन में 2 या उससे अधिक बार हस्तमैथुन कर लेते हैं उनको जलन की समस्या हो शुरू होती है और तब उन्हें लगता है कि कहीं उनको कोई यौन रोग STD तो नहीं हो गया|  रही सही कसर उनके दोस्त पूरा कर देते हैं और उनको यह विश्वास दिलाते हैं कि उनको गंभीर रोग हो गया है | तो दोस्तों ऐसा सोचना बिल्कुल गलत होगा लेकिन यदि आपको जलन के इलावा लिंग से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह और इलाज ले लेनी चाहिए| रही बात अधिक हस्तमैथुन करने के कारण होने वाले और जलन की तो उसके बारे में हम आपको पूरी तरह से बताने वाले है|

Hastmaithun muth ke baad jalan hone ka kaaran

हस्तमैथुन के बाद जलन होना उन लोगों में अधिक होता है जो कि मुठ मारने के बाद पेशाब नहीं करते जिससे कि वीर्य उनकी लिंग की नली के अंदर रहता है और वीर्य सूखने लगता है जिससे कि उनकी लिंग की नली के अंदर घाव बन जाते हैं इरिटेशन हो जाता है क्योंकि वह नली बहुत ही संवेदनशील होती है इसलिए आपको जलन महसूस होने लगती है|

दूसरा कारण यह है कि लड़के कासकर कम उम्र के नौजवान जरूरत से कहीं ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं जिसे बार-बार लिंग का इस्तेमाल करने से उनकी लिंग की चमड़ी और लिंग के बीच की नली में इरिटेशन होना लाजमी सी बात है|

तीसरा कारण यह होता है कि लड़के हस्तमैथुन की गलत तकनीक इस्तेमाल करते हैं अधिक देर तक लिंग के अगले हिस्से पर घर्षण करते हैं जिससे कि लिंग की नली को नुकसान होता है फलस्वरुप आपको जलन की समस्या शुरू हो जाती है| आपने यह बात देखी होगी कि जब आप को जलन होती है तो वह लिंग के अगले हिस्से में ही होती है और जैसे ही आप पेशाब करते हैं तो जलन में कुछ कमी आती है लेकिन जब तक जलन ठीक ना हो तब तक आपको बार-बार पेशाब करने की तलब लगती रहती है |

एक कारण और है जिस से लड़कों को हैंड प्रैक्टिस यानी हस्तमैथुन के बाद लिंग में जलन हो सकती है और वो  कारण यह है कि कुछ लड़के हस्तमैथुन करने के लिए ऐसे तेल इस्तेमाल करते हैं जिससे की त्वचा इरिटेशन हो सकता है तेल या  साबुन में पाए जाने वाले केमिकल आपके लिंग के अगले हिस्से से प्रवेश करके आपके लिंग की नली को नुकसान पहुंचा सकते हैं| क्योंकि आपके लिंग की नली बहुत ही संवेदनशील होती है इसलिए आपको लिंग में जलन होना की समस्या हो सकती है|

हस्तमैथुन के बाद जलन को कैसे रोकें, कम करें | मुठ के बाद जलन का इलाज और बचाव के तरीके उपाय

जैसा कि आपने हस्तमैथुन के बाद जलन होने के कारणों को जाना|  उससे आपको अंदाजा मिल ही गया होगा कि आप को क्या नहीं करना चाहिए जिससे कि आपको यह बेचैन कर देने वाली समस्या हो|

सबसे पहले तो आपको हस्तमैथुन करते समय किसी भी रासायनिक तेल या  साबुन का इस्तेमाल नहीं करना है|

हस्तमैथुन करने के बाद लिंग में वीर्य को नहीं रहने देना है और इसके लिए आपको मुठ मारने के तुरंत बाद मूत्र त्याग के लिए जाना होगा ताकि आपकी पेशाब की नली साफ हो जाए|

हस्तमैथुन करते समय अपने ऊपर काबू रखिए और यह याद रखिए कि आपके हाथ में आपके शरीर का एक बहुत ही संवेदनशील हिस्सा है इसलिए लिंग को अधिक जोर से इस्तेमाल करने से परहेज करिए|

ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कीजिए जिससे आपके शरीर को ठंडक मिले जैसे तरबूज का रस, गन्ने का रस, बेल फ्रूट का शेक, नारियल पानी, चंदन का शरबत आदि| इसके इलावा शरीर में पानी की कमी होने पर भी लिंग में जलन हो सकती है इसलिए जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी दिन में पीने की कोशिश कीजिए|

हस्तमैथुन ना करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता लेकिन हस्तमैथुन जरूरत से ज्यादा करना आपके लिंग और स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है| इसलिए अपनी इच्छा शक्ति पर थोड़ा काबू पाए और हस्तमैथुन की आदत को कंट्रोल करें हफ्ते में दो तीन बार यदि आप करते हैं तो आपको लिंग में जलन की समस्या नहीं होगी यह बात उन लोगों के लिए है जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं|

लिंग में जलन रोकने की आयुर्वेदिक दवा की बात आती है तो आप पेशाब में जलन जलन कम करने वाली चंद्रप्रभा वटी ले सकते हैं और आयुर्वेदिक स्टोर से गुलाब जल चंदन युक्त शरीर को ठंडा करने वाले पैय भी ले सकते हैं जिससे आपका शरीर को ठंडक मिलेगी फलस्वरुप आपके शरीर में गर्मी कम होगी और पेशाब करते हुए जलन की समस्या भी दूर होगी|

तो दोस्तों यह थी छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी की क्यों होती है हस्तमैथुन के बाद जलन और मुठ मारने के बाद लिंग में होने वाली जलन को आप कैसे कम कर सकते हैं| यदि आपको बार बार जलन होती है तो आप ऊपर दिए गए उपाय अपना सकते हैं| लेकिन यदि आप की जलन कई दिनों से बनी हुई है तो आपको डॉक्टर से मिल ही लेना चाहिए खासकर तब आपने किसी बाहरी नारी से संबंध बनाए हो|  क्योंकि जो लोग ऐसा करते हैं उनमें STD होने की संभावना काफी अधिक होती है STD यानी यौन रोग होने पर आपको प्राइवेट पार्ट में जलन की समस्या हो सकती है|

यदि आपके दिमाग में कोई प्रश्न उठ रहा है या इस जानकारी के इलावा भी अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं | इतना याद रखिए कि आप अभी हिचकिचाएंगे तो अधिक समस्या पायेंगे इसलिए खुलकर पूछ लेने में ही भलाई है|

0 thoughts on “हस्तमैथुन या मुठ मारने के बाद लिंग में जलन होना या बार बार पेशाब आना”

  1. sir, mai bachpan me bhot zada muthi marta tha jiake karan mujje ab bar bar peshab aata hai or rat ko to zada pishab aata hai or night fall bhi bhot hoti hai plz upayr bataye mujhe.plz sir mai bhot pareshan hu…ab mai hastmaithul nhi krta fir bhi mujhe pareshani hori hai….

    Reply
  2. Mudh marne ke bad pesab ki nali me jalan hoti he fir pesab karne se thodi rahat milti he pesab thodi thodi hoti he tab rahat milti he asa bar bar pesab karne ka man karta he he tab todhi thodi rahat hoti he sir iske liye kya upay he

    Reply
  3. Sir Sar Mere bathroom mein dikkat hai hastmaithun karte samay Bar Bar peshab aata hai aur Jalan hoti hai aur peshab mein dikkat hai record bhi ban Jaati Hai Kabhi Kabhi To bathroom mein Banda lag jata hai

    Reply
  4. Thanks aisa pahle hota tha par mujhe malum nahi tha par acha hai ki aapne ye helpful post Dali 🙏🙏🙏🙏

    Reply

Leave a Comment

Don`t copy text!
%d bloggers like this: