टेस्टोस्टेरोन लेवल और शुक्राणु की संख्या बढाने के लिए क्या खाएं?

0
1854

Testosterone level aur sperm count badhane ke liye diet me kya khaye?

हम सेहत के लिए बहुत कुछ खाते हैं ताकि हमारी सेहत में सुधार हो| प्रकृति में ऐसी चीजें बनाई है जिन्हें खाने से आपके पेनिस में तो शक्ति आएगी साथ ही आपका टेस्टोस्टरॉन लेवल और स्पर्म काउंट बढ़ाया जा सकता है| आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने की जरूरत है जो कि आपके टेस्टोस्टरॉन लेवल को बढ़ा सकें साथ ही आपकी शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ जाए| तो चलिए जानते हैं क्या खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल और शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाया जा सकता है साथ में हम जानेंगे की पेनिस को शक्ति देने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ अधिक खाने चाहिए|

loading...

क्या खाने से टेस्टोस्टेरोन शुक्राणु बढ़ते हैं

टेस्टोस्टरॉन लेवल और शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए| foods for low testosterone and sperm count in Hindi

पालक खाने से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन और मजबूत बनता है आपका लिंग

पालक में फोलेट और फोलिक एसिड पाया जाता है यह दोनों पोषक पदार्थ यदि आपके शरीर में कम हो तो आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है| इसलिए यदि आपको स्तंभन दोष यानी लिंग की तनाव में कमी है तो आपको रोजाना पालक का सेवन करना चाहिए| पालक में मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि टेस्टोस्टेरोन के निर्माण को बढ़ाता है| रोजाना एक कटोरी पालक खाने से आप अपने टेस्टोस्टरॉन लेवल को फिर से सामान्य कर सकते हैं|

See also  सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन बढाने के आयुर्वेदिक उपाय और घरेलु तरीके

कॉफी पीने से बढ़ती है लिंग की शक्ति और टेस्टोस्टेरोन का स्तर

रोजाना दो से तीन कप कॉफी पीने से पुरुषों में आई इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या के कारण नपुंसकता या नामर्दी को दूर किया जा सकता है| कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो कि आपके लिंग की तरफ जाने वाले खून के दौरे को बढ़ाकर आपको लिंग में बढ़िया तनाव पाने में मदद करता है जिससे आप अपने साथी को पूरी तरह से संतुष्ट कर सकते हैं|

मर्दाना ताकत और टेस्टोस्टरॉन लेवल बढ़ाने के लिए खाएं एवोकाडो

एवोकाडो खाने से विटामिन ई और जिंक मिलता है जो कि आपके मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होता है| एवोकाडो खाने से टेस्टोस्टरॉन लेवल भी तेजी से बढ़ता है क्योंकि इसमें जिंक पाया जाता है जोकि टेस्टोस्टेरोन के निर्माण में सहायक होता है| एवोकाडो खाने वाले लोगों में कभी भी शुक्राणुओं की कमी नहीं होती| इसलिए टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए रोजाना एवोकाडो का सेवन करें|

लिबिडो और टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए खाएं मिर्ची

मिर्ची खाने से शरीर में गर्मी आती है साथी इसमें ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो आपके टेस्टोस्टरॉन लेवल को सुधारने में मदद करते हैं| मिर्ची में एंडोर्फिंस पाए जाते हैं जो आपकी सेक्स पावर को बढ़ाने में मदद करते हैं| मिर्ची खाने से कभी भी लिबिडो में कमी नहीं आती और नामर्दी नपुंसकता की समस्या दूर होती है|

शुक्राणुओं की संख्या तेजी से बढ़ाने के लिए खाएं गाजर | carrot for sperm count

गाजर का नियमित सेवन करने से स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ने लगता है| गाजर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि शुक्राणुओं के निर्माण में मदद करते हैं इसके अलावा गाजर खाने से शुक्राणुओं की गतिशीलता भी बढ़ती है| यह दोनों बातें उन लोगों के लिए अच्छी साबित होती है जो कि शुक्राणु की कमी और गतिशीलता की कमी के कारण संतान सुख प्राप्त नहीं कर पा रहे|

See also  शुक्राणु बढाने के लिए हिमालया स्पेमैन टेबलेट की सही dosage, खुराक, कितने समय तक लेनी होती है

टेस्टोस्टरॉन लेवल बढ़ाने के लिए खाइए ओट्स

जिस प्रकार आप दलिया खिचड़ी नाश्ते में खाते हैं उसी प्रकार यदि आप नाश्ते में ओट्स खाएं तो ऐसा करने से आपको अच्छी मात्रा में l-arginine मिलता है जो कि आप की मर्दाना शक्ति को बढ़ाने का कार्य करता है| oats के नियमित सेवन से आप तेजी से अपने टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ा सकते हैं और नामर्दी की समस्या को दूर कर सकते हैं|

वीर्य में शुक्राणु बढ़ाने के लिए मदद करते हैं टमाटर

टमाटर में ऐसे रसायन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर में शुक्राणुओं के निर्माण को तेज करने में मदद करती हैं जिसके कारण आपकी स्पर्म काउंट की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है| इसके अलावा टमाटर का सेवन करने से पुरुषों में होने वाला प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना ना के बराबर रह जाती है|

तो आज आपने जाना की टेस्टोस्टेरोन लेवल और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए या डाइट में आपको क्या शामिल करना चाहिए| अगले लेख में हम आपको और अधिक जानकारी देंगे|

सेहत और न्यूज़ की सही जानकारी के लिए आज ही हमारी नयी website देखिये

loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here